प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी कमलेश्वर राजवाड़े आ. हुकुम साय राजवाड़े 27 वर्ष निवासी कमलपुर थाना जयनगर द्वारा थाना मणीपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया 4 नवंबर को वह अपने दोपहिया वाहन से जिला अस्पताल परिसर मे खड़ी कर अपने परिजनों का ईलाज कराने अस्पताल के भीतर चला गया था। अगले दिन जब वापस अपने वाहन के पास पहुंचा तो अज्ञात व्यक्ति वाहन चोरी कर ले गया था। रिपोर्ट पर थाना मणीपुर मे अपराध क्रमांक 257/23 धारा 379, 411, 201, 34 का अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मोनू उर्फ़ विशाल भगत आत्मज संजय भगत 28 वर्ष निवासी सन्ना मस्जिद के पास थाना सन्ना जिला जशपुर वर्तमान पता सत्तीपारा अंबिकापुर को पकड़कर पूछताछ किया तो उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर एक अन्य आरोपी राहुल दास मानिकपुरी द्वारा अस्पताल परिसर से वाहन चोरी कर वाहन का नंबर प्लेट चेंज कर विक्रय करना बताया गया। पुलिस ने आरोपी राहुल दास मानिकपुरी आत्मज स्व. संतोष मानिकपुरी 26 वर्ष निवासी भफौली थाना वर्तमान पता गंगापुर को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा दिया गया है। कार्यवाही मे थाना प्रभारी मणीपुर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, सहायक उप निरीक्षक नवल किशोर दुबे, प्रधान आरक्षक महेश्वर शरण, आरक्षक अतुल शर्मा शामिल रहे।
Sabarimala Case : केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर महिलाओं के…
PM Modi Trishul Kashi : धर्म और आध्यात्म की नगरी काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
Summer Drinks : भीषण गर्मी और तपती धूप के मौसम में शरीर को अंदरुनी ठंडक…
Blue Moon May 2026 : धार्मिक और ज्योतिषीय गणना के अनुसार, साल 2026 का मई…
Hamas Leader Dead : इजरायल और हमास के बीच चल रहे विनाशकारी युद्ध में इजरायली…
IIT Kharagpur : देश के प्रतिष्ठित संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी), खड़गपुर से एक…
This website uses cookies.