बतौली में धान खरीदी चालू हुए बीते एक माह, अब तक तीन खरीदी केंद्रों में बोहनी तक नहीं, चुनावी परिणाम पर है किसानों की नज़र

★ किसानों को विधानसभा चुनाव परिणामों का बेसब्री से इंतेजार

बतौली (सरगुजा)। विकासखंड बतौली के छः धान खरीदी केंद्रों में एक नवंबर से खरीदी चालू हुई है परन्तु तीन खरीदी केंद्रों में नाममात्र की खरीदी हुई, वहीं तीन खरीदी केंद्रों में अभी तक सुखा पड़ा है और खरीदी की बोहनी तक नहीं हो पाई है।

विकासखंड बतौली में वर्ष 2023-24 में छः खरीदी केंद्रों में धान खरीदी की व्यवस्था की गई है। जिनमे बतौली (बिलासपुर), खड़धोवा (भटको), बोदा, मंगारी, सेदम, बटाइकेला केंद्र हैं।

■ दो नए केंद्र में खरीदी

विकासखंड बतौली में धान खरीदी के लिए दो नए केंद्र बोदा और मंगारी में प्रारम्भ किया गया है। इन दोनों खरीदी केंद्रों में एक माह बीत जाने के बाद भी खरीदी प्रारम्भ नही हो पाई है। दोनों खरीदी केंद्रों में सभी तैयारी पूरी हो गई थी, बारदाने और अन्य आवश्यक जरूरत भी पूरी हो गई है परन्तु किसान अभी तक धान लेकर खरीदी केंद्रों में नही पहुंच पाए हैं।

■ एक माह में तीन हजार क्विंटल भी नही हुई खरीदी

विकासखंड बतौली के छः खरीदी केंद्रों में एक माह बीत जाने के बाद भी अभी तक 3000 क्विंटल धान की खरीदी नही हो पाई है। छः केंद्रों में सबसे ज्यादा बटाइकेला में 2443.60, बतौली में 295.20, खड़धोवा में 114.40 क्विंटल धान की खरीदी हुई है। सबसे ज्यादा बटाइकेला और सबसे कम खड़धोवा में खरीदी हुई है। जबकि मंगारी, बोदा और सेदम में खरीदी चालू नही हो पाई है।

क्या है कारण

खरीदी प्रारंभ हुए एक माह बीत जाने के बाद भी खरीदी केंद्रों में छाई बिरानी के कई कारण हैं। जिनमे सबसे अहम वजह फसल का देर से तैयार होना है। बारिश की अनिश्चितता के कारण बुआई में देर होने से फसल के पकने में समय लगा। फसल के पकने के बाद मौसम के बेरुखी भी किसानों को धान काटने और मिसाई में समय लग रहा है।

चुनावी परिणाम पर है किसानों की नज़र

चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के चुनावी वादों ने किसानों को चुनाव परिणाम के बाद धान बेचने पर मजबूर कर दिया।भाजपा ने जहां किसानों को एकमुश्त 3100/- रुपये क्विंटल की दर से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदने का वादा किया साथ ही वर्ष 2016-17 के दो वर्ष का बोनस देने की बात कही।
वही कांग्रेस ने 20 क्विंटल धान 3200/- प्रति एकड़ खरीदने के साथ कर्ज माफ़ी का दावा किया।इन दोनो दलों के द्वारा किये गए घोषणा ने किसानों को चुनाव परिणाम आने तक 3 दिसम्बर तक इंतजार करने को मजबूर कर दिया।

कल विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद धान खरीदी केंद्रों में धान बेचने किसानों की हलचल बढ़ जाएगी। किसान अपने उपज का पूरा मूल्य प्राप्त करने के लिए चुनाव परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

thetarget365

Recent Posts

Sabarimala Case : क्या आस्था पर चलेगी कोर्ट की कैंची? सुप्रीम कोर्ट ने खींची सुधार की लक्ष्मण रेखा

Sabarimala Case :  केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर महिलाओं के…

6 hours ago

PM Modi Trishul Kashi : काशी में मोदी का शक्ति प्रदर्शन, 14km तक जनसैलाब और त्रिशूल की गूंज

PM Modi Trishul Kashi : धर्म और आध्यात्म की नगरी काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

6 hours ago

Summer Drinks : गर्मियों का वरदान है बेल का शरबत, पेट की बीमारियों और लू से मिलेगी तुरंत राहत

Summer Drinks : भीषण गर्मी और तपती धूप के मौसम में शरीर को अंदरुनी ठंडक…

6 hours ago

Blue Moon May 2026 : मई में दिखेगा ‘ब्लू मून’ का जादू, 1 और 31 तारीख को चमकेगा पूरा चाँद

Blue Moon May 2026 : धार्मिक और ज्योतिषीय गणना के अनुसार, साल 2026 का मई…

6 hours ago

Hamas Leader Dead : हमास को लगा अब तक का सबसे बड़ा झटका, इंटेलिजेंस चीफ शंबारी का खात्मा

Hamas Leader Dead : इजरायल और हमास के बीच चल रहे विनाशकारी युद्ध में इजरायली…

7 hours ago

IIT Kharagpur : आईआईटी खड़गपुर में एमटेक छात्र ने की खुदकुशी, 10 दिन में दूसरी घटना से हड़कंप

IIT Kharagpur : देश के प्रतिष्ठित संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी), खड़गपुर से एक…

7 hours ago

This website uses cookies.