छत्तीसगढ़

प्रतापपुर जनपद में फेरबदल: अनिल कुमार तिवारी बने नए सीईओ, विवादों में घिरे डॉ. निपेंद्र सिंह मूल विभाग लौटे

Pratappur District Panchayat : सूरजपुर जिले के प्रतापपुर जनपद में लंबे समय से चल रहे प्रशासनिक विवाद और पंचायत प्रतिनिधियों के आक्रोश के बीच शासन ने बड़ा निर्णय लिया है। आदिम जाति विकास विभाग ने आदेश जारी करते हुए अनिल कुमार तिवारी को प्रतापपुर जनपद पंचायत का नया मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। वहीं विवादों में घिरे प्रभारी सीईओ डॉ. निपेंद्र सिंह को उनके मूल विभाग, पशु चिकित्सा सेवाएं, सूरजपुर वापस भेज दिया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

नवा रायपुर से जारी आदेश के अनुसार, पूर्व में अनिल कुमार तिवारी को फरसाबहार जनपद पंचायत (जशपुर) में पदस्थ किया गया था, लेकिन नवीन संशोधित आदेश में उन्हें प्रतापपुर में अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी आदेश के दूसरे प्रावधान में डॉ. निपेंद्र सिंह को प्रतापपुर से हटाकर मूल विभाग में वापसी का निर्देश दिया गया है।

प्रतापपुर जनपद में डॉ. निपेंद्र सिंह का कार्यकाल शुरू से ही विवादों के घेरे में रहा है। सीईओ का पदभार संभालते ही पंचायत जनप्रतिनिधि उनके विरोध में उतर आए थे। जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य और सरपंचों ने कई बार आरोप लगाया कि डॉ. सिंह ने पंचायत प्रतिनिधियों को मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान किया। उनकी शिकायतों पर कार्रवाई न होने पर प्रतिनिधियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप कलेक्टर से तत्काल हटाने की मांग की थी।

इतना ही नहीं, विरोध बढ़ने पर पंचायत प्रतिनिधियों ने जनपद का घेराव के साथ चक्काजाम करने तक की चेतावनी दी थी। बताया जाता है कि पूर्व कार्यकाल में भी सरपंच संघ उनके विरुद्ध आंदोलन कर चुका था। 14 अगस्त को शासन ने उनका स्थानांतरण कर स्थायी सीईओ जयगोविंद गुप्ता को प्रतापपुर भेजा था, लेकिन डॉ. सिंह ने एक माह तक अपना प्रभार नहीं सौंपा, जिससे पंचायतों का कामकाज ठप होने लगा।

अब अनिल कुमार तिवारी की नियुक्ति से जनपद में स्थिर प्रशासनिक व्यवस्था की उम्मीद जताई जा रही है। पंचायत प्रतिनिधियों को विश्वास है कि नए सीईओ के आने से लंबित कार्यों में तेजी आएगी और जनपद में निर्माण व विकास कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ेंगे।

thetarget365

Recent Posts

CG Transfer Alert: “प्रशासनिक खेमे में भारी उलटफेर”, छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय विभाग में 37 अधिकारियों का तबादला!

CG Transfer Alert: छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने राज्य की प्रशासनिक…

18 minutes ago

Tamil Nadu Accident : “पर्यटकों की चीखों से दहला वलपरई”, गहरी खाई में गिरी वैन, 9 लोगों की दर्दनाक मौत!

Tamil Nadu Accident :  तमिलनाडु का प्रसिद्ध हिल स्टेशन वलपरई शुक्रवार को एक भीषण सड़क…

1 hour ago

IAF Officer Suicide: “पत्नी के टॉर्चर ने ली जान?”, विंग कमांडर विपुल यादव केस में अर्जिता श्रीवास्तव पर FIR दर्ज!

IAF Officer Suicide:  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में विंग कमांडर विपुल यादव की मौत के…

1 hour ago

Malayalam Actor Death : “कैंसर से जंग हार गए सिद्धार्थ”, मलयालम टीवी एक्टर सिद्धार्थ वेणुगोपाल का दुखद निधन

Malayalam Actor Death : मलयालम टेलीविजन जगत के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आई…

1 hour ago

IPL 2026 Orange Cap: शुभमन गिल ने विराट कोहली को पछाड़ा, बने नंबर वन बल्लेबाज

IPL 2026 Orange Cap:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 25वें मुकाबले में क्रिकेट प्रेमियों…

1 hour ago

This website uses cookies.