विधानसभा निर्वाचन-2023: भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट और एप्लीकेशन पर देख सकेंगे मतगणना के परिणाम

मतगणना का प्रत्येक चक्र पूरा होने पर ऑनलाइन अपडेट होंगे परिणाम – मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

मतगणना की तैयारियों को लेकर सीईओ ने ली समीक्षा बैठक

रायपुर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में बैठक लेकर मतगणना संबंधी तैयारियों की समीक्षा की और मतगणना कार्य को सुगम तथा पारदर्शी ढंग से पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने कहा कि मतगणना के प्रत्येक चक्र (राउंड) के पूरा होने पर परिणाम को ऑनलाइन अपडेट किया जाएगा। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग ने वेब आधारित एनकोर एप्लीकेशन तैयार किया है। ENCORE (इनेबलिंग कम्यूनिकेशन ऑन रियल टाइम एनवायरमेंट) के माध्यम से रिटर्निंग अधिकारी मतगणना के प्रत्येक चक्र के बाद परिणामों को अद्यतन (अपडेट) करेंगे। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतगणना 3 दिसंबर रविवार को होगी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में आयोजित बैठक में एनकोर एप्लीकेशन के संबंध में भी जानकारी दी गई। इस दौरान कंगाले ने बताया कि मतगणना की सटीक जानकारी के लिए भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं। इसके लिए results.eci.gov.in पर लॉग इन करना होगा। इसके अलावा भारत निर्वाचन आयोग की वोटर हेल्प लाइन एप्लीकेशन पर भी निर्वाचन परिणामों को देखा जा सकता है।

बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नीलेश महादेव क्षीरसागर, बिपिन मांझी सहित सभी उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

क्या है एनकोर एप्लीकेशन

यह भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विकसित एक वेब आधारित काउंटिंग एप्लीकेशन है जिसका उपयोग रिटर्निंग अधिकारी द्वारा मतगणना दिवस पर मतदान केन्द्रवार एवं मतगणना चक्रवार प्राप्त मतों की एंट्री करने में किया जाता है। एप्लीकेशन के माध्यम से रिटर्निंग अधिकारी द्वारा प्रत्येक राउंड पूर्ण होने के बाद मतों का प्रतिशत आयोग की वेबसाइट में प्रदर्शित किया जाता है। इस एप्लीकेशन के माध्यम से डाक मतपत्रों में प्राप्त मतों की जानकारी भी अद्यतन की जाती है। सभी चक्र एवं मतदान केन्द्रवार परिणाम की एंट्री पूर्ण होने पर अंत में रिटर्निंग अधिकारी द्वारा संबंधित विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित अभ्यर्थी की घोषणा की जाती है।

thetarget365

Recent Posts

Sabarimala Case : क्या आस्था पर चलेगी कोर्ट की कैंची? सुप्रीम कोर्ट ने खींची सुधार की लक्ष्मण रेखा

Sabarimala Case :  केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर महिलाओं के…

7 hours ago

PM Modi Trishul Kashi : काशी में मोदी का शक्ति प्रदर्शन, 14km तक जनसैलाब और त्रिशूल की गूंज

PM Modi Trishul Kashi : धर्म और आध्यात्म की नगरी काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

7 hours ago

Summer Drinks : गर्मियों का वरदान है बेल का शरबत, पेट की बीमारियों और लू से मिलेगी तुरंत राहत

Summer Drinks : भीषण गर्मी और तपती धूप के मौसम में शरीर को अंदरुनी ठंडक…

7 hours ago

Blue Moon May 2026 : मई में दिखेगा ‘ब्लू मून’ का जादू, 1 और 31 तारीख को चमकेगा पूरा चाँद

Blue Moon May 2026 : धार्मिक और ज्योतिषीय गणना के अनुसार, साल 2026 का मई…

7 hours ago

Hamas Leader Dead : हमास को लगा अब तक का सबसे बड़ा झटका, इंटेलिजेंस चीफ शंबारी का खात्मा

Hamas Leader Dead : इजरायल और हमास के बीच चल रहे विनाशकारी युद्ध में इजरायली…

7 hours ago

IIT Kharagpur : आईआईटी खड़गपुर में एमटेक छात्र ने की खुदकुशी, 10 दिन में दूसरी घटना से हड़कंप

IIT Kharagpur : देश के प्रतिष्ठित संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी), खड़गपुर से एक…

7 hours ago

This website uses cookies.