एक लाख कीमत का 5 किलो गांजा जब्त, तीन आरोपित गिरफ्तार

सूरजपुर। अवैध रूप से गांजा का विक्रय करने जा रहे तीन आरोपितों से बसदेई पुलिस ने पांच किलो गांजा जब्त कर उन्हें गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक आई कल्याण एलिसेला ने जिले के थाना-चौकी प्रभारियों को नशे के धंधे में लिप्त लोगों के विरूद्व सख्त कार्यवाही करते एवं क्षेत्र में सक्रिय मुखबिरी का जाल फैलाने के निर्देश दे रखे हैं। जिसके बाद से ही जिले की पुलिस नशीले पदार्थ के गोरख धंधे पर सतत् निगाह बनाए हुए है। इसी क्रम में 6 जनवरी को चौकी बसदेई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तीन व्यक्ति डिलक्स मोटर सायकल में गांजा बिक्री करने दतिमा व खोपा से होते हुए बसदेई की ओर जाने वाले हैं।
सूचना पर चौकी बसदेई पुलिस ने ग्राम लोधिमा में घेराबंदी कर मोटरसाइकिल सहित सोहिल सिंह उर्फ गोलू पिता दिल कुमार गोंड़ उम्र 24 वर्ष, अमन राजवाड़े पिता पिंगल राजवाड़े उम्र 20 वर्ष व शिवचरण उर्फ चरका पिता ननका राम उम्र 31 वर्ष तीनों निवासी ग्राम गंगापुर, चौकी लटोरी को पकड़ा जिनके कब्जे से 5 किलो गांजा पाया गया जिसका बाजार भाव करीब एक लाख रूपये है। मामले में पुलिस ने गांजा व परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त कर तीनों आरोपियों के विरूद्व धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी बसदेई विजय सिंह, एएसआई मानिकदास, लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता, प्रधान आरक्षक आनंद सिंह, आरक्षक अमित सिंह, देवदत्त दुबे, सुरेश साहू व अभय तिवारी सक्रिय रहे।

thetarget365

Recent Posts

West Bengal CEO : पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, कौन हैं नई निर्वाचन अधिकारी नीलम?

West Bengal CEO : देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने की जिम्मेदारी…

31 minutes ago

Fake Job Racket : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में अदालत का बड़ा फैसला, फर्जी नौकरी रैकेट के दोषी को जेल

Fake Job Racket :  छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं…

2 hours ago

Chhattisgarh Waqf Board : छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का सख्त कदम, ईद पर खुले में कुर्बानी देने पर रोक

Chhattisgarh Waqf Board : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से मुस्लिम समुदाय के पवित्र त्योहार ईद-उल-अजहा…

2 hours ago

Bijapur Fire : बीजापुर के तेंदूपत्ता गोदाम में भीषण आग, 18 हजार बोरे जलकर खाक

Bijapur Fire :  छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और नुकसानदेह…

2 hours ago

Bilaspur Crime : बिलासपुर में खौफनाक वारदात, फेसबुक प्रेमी के प्यार में अंधी पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट

Bilaspur Crime :  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला सनसनीखेज मामला…

2 hours ago

This website uses cookies.