अंबिकापुर (thetarget365)। सूरजपुर जिला मुख्यालय में रविवार शाम स्वीमिंग पुल में डूब जाने से व्यवसायी परिवार के 07 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। स्वीमिंग पुल से जब तक बच्चे को बाहर निकाला जाता, वह काफी पानी पी चुका था। तत्काल परिजन उसे लेकर तत्काल अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी अनुसार, अंबिकापुर शहर के लक्ष्मी बोरवेल परिवार के हेमंत बंसल का पुत्र निहीत बंसल उर्फ नक्श 07 वर्ष अपने नाना के घर विश्रामपुर गया हुआ था। रविवार को सुभाष गोयल का पूरा परिवार सूरजपुर के अग्रसेन वार्ड में स्वीमिंग पुल गया था। निहीत बंसल भी अपनी मां पारूल एवं नाना के परिवार के साथ स्वीमिंग पुल पहुंचा था। स्वीमिंग पुल में समर कैंप के बच्चों के साथ ही अन्य परिवार के लोग पानी में उतरे थे। सुभाष गोयल के परिवार के सदस्य भी पानी में उतरे। निहीत बच्चों के पुल में भी गया था। शाम करीब छह बजे उसने गहरे स्वीमिंग पुल में छलांग लगा दी। लेकिन उसे बड़े पुल में छलांग लगाते किसी ने नहीं देखा। स्वीमिंग पुल में पानी अधिक होने के कारण वह डूब गया। जब स्वीमिंग पुल में नहा रहे किसी का पैर उससे टकराया तो बच्चे के पुल में डूबने का पता चला। उसे बाहर निकाल तत्काल परिवारजन जिला अस्पताल पहुंचे। जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दुःखद हादसे से परिवार के लोग सदमें में हैं। सूचना पर सूरजपुर, विश्रामपुर एवं अंबिकापुर से बड़ी संख्या में लोग सूरजपुर जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल में देर रात तक लोगों की भीड़ लगी रही। बच्चे का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।
सूरजपुर के अग्रसेन वार्ड में बन रहे संभाग के सबसे बड़े स्वीमिंग पुल का अभी उद्घाटन भी नहीं हुआ है। नगर पालिका द्वारा बनावाए जा रहे इस स्वीमिंग पुल का कुछ काम अब तक अधूरा पड़ा है। चार करोड़ की लागत से बन रहे इस स्वीमिंग पुल का लोकार्पण जून माह में सभावित है। स्वीमिंग पुल को लोकार्पण के पूर्व ही ट्रायल के लिए खोला गया है। इसमें समर कैंप के प्रतिभागी भी स्वीमिंग सीख रहे हैं एवं लोग भी पहुंच रहे हैं।
IPL 2026 CSK vs MI: आईपीएल 2026 के सबसे प्रतीक्षित मुकाबलों में से एक 'एल…
West Bengal Election : पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो…
Jhansi Love Affair : उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने…
Sarai Rohilla Murder : देश की राजधानी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में शनिवार को…
Karanvir Bohra Journey : एकता कपूर के कालजयी धारावाहिक 'कसौटी जिंदगी की' से घर-घर में…
Odisha Bank Skeleton Case : ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…
This website uses cookies.