Oplus_131072
अंबिकापुर @thetarget365 सरगुजा जिले के 14 जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र के लिए 89 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं। नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण कर प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का भी आबंटन कर दिया गया है।
नामांकन जमा करने के अंतिम तिथि तक जिला पंचायत के सदस्य हेतु 14 पदों के लिए 99 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया था, संवीक्षा के पश्चात सभी 99 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य पाए गए थे। जिसमें से कुल 10 अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापस लिए जाने के बाद अब कुल 89 अभ्यर्थी निर्वाचन में शामिल होंगे। सभी अभ्यर्थियों को प्रतीक चिन्ह आबंटित कर दिया गया है। क्षेत्र क्रमांक एक में भाजपा और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला है। दो निर्वाचन क्षेत्र ऐसे हैं जहां भाजपा से जुड़े अभ्यर्थियों के बीच ही मुकाबला होना है। इन दोनों क्षेत्रों में अन्य प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में है। नाम वापसी के अंतिम दिन गहमागहमी की स्थिति रही। बुधवार को दो प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया था।नाम वापसी के अंतिम दिन आठ प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया।
क्षेत्र क्रमांक एक से उर्मिला तिवारी, क्षेत्र क्रमांक दो से सुनीता रजवार, क्षेत्र क्रमांक चार से अनूक प्रताप सिंह टेकाम, सुशीला सिंह, विक्रम सिंह, क्षेत्र क्रमांक पांच से अजय सिंह, रामकुमारी साहू, उशील राम, क्षेत्र क्रमांक नौ से महेंद्र कुमार सिंह तथा क्षेत्र क्रमांक 11 से मुनेश्वरी पैकरा ने अपना नाम वापस ले लिया है।
जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक चार तथा नौ में भाजपा से जुड़े लोगों के बीच ही मुकाबला है। इन दोनों क्षेत्र में अन्य प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में है। क्षेत्र क्रमांक चार से पूर्व सांसद कमलभान सिंह के सुपुत्र देवेंद्र सिंह मरावी के अलावा बिहारीलाल तिर्की चुनाव मैदान में है। ये दोनों लंबे समय से भाजपा की राजनीति में सक्रिय हैं तथा विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। क्षेत्र क्रमांक नौ से कुल 12 प्रत्याशियों के बीच भाजपा ने देवनारायण यादव को समर्थन दिया है। यहां से भाजपा के ही शैलेश सिंह बाबा भी चुनाव मैदान में है। वे पूर्व विधायक विजयनाथ सिंह के सुपुत्र हैं। भाजपा इन दोनों क्षेत्रों में प्रत्याशियों के बीच सर्वानुमति नहीं बना सकी।
सरगुजा जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक एक से दिव्या सिंह सिसोदिया, सरिता पैकरा, क्षेत्र क्रमांक दो से अनीता राजवाड़े, मीरा राजवाड़े, पायल सिंह, प्रभा सिंह, क्षेत्र क्रमांक तीन से अनिमा केरकेट्टा, बाबी अंकिता एक्का, बुधमेत कुजूर, फुलेश्वरी सिंह, जितेंद्र कुजूर, निर्मल सिंह, रामाधार सिंह, संजय कुमार सिंह, सुखराम सिंह क्षेत्र क्रमांक चार से बिहारी लाल तिर्की, छंदन लकड़ा, देवेंद्र सिंह मरावी, मोनिका पैकरा, संतोष उईके, सोमार साय बरवा, सुधीर केरकेट्टा, सूरज सिंह, क्षेत्र क्रमांक पांच से कामेंद्र कुमार राजवाडे, लीलावती राजवाड़े, मीना राजवाड़े, रघुवीर प्रसाद सूर्यवंशी, राहुल राजवाड़े, राजेश गुप्ता , सुबलाल राजवाड़े, सुनीता राजवाड़े, विजय अग्रवाल, वीरेंद्र सिंह देव, क्षेत्र क्रमांक छह से प्रमिला सोनवानी, राधा रवि, रजनी सूर्यवंशी, संतोषी, वर्षा नायक, क्षेत्र क्रमांक सात से चिंतामणि सिंह, काजल सिंह, मीना श्याम, रैमुनिया करियाम, सरस्वती, विजन्ती सिरदार, क्षेत्र क्रमांक आठ से निरूपा सिंह , शकुंती बाई, सरस्वती पावले, शकुंतला कोरवा, क्षेत्र क्रमांक नौ से बृजराज त्रिपाठी, देवानंद गिरी, देवनारायण यादव, दिलीप कुमार यादव, दिलराज टोप्पो, गणेश श्रीवास, गंगा प्रसाद, पौलुस कुजूर, रामबचन दास, शैलेश कुमार सिंह सीताराम, उपेंद्र गुप्ता, क्षेत्र क्रमांक 10 से आशा तिर्की, नानमणी पैकरा, शशि प्रभा लकड़ा, शिमला बाई, सुंदरी पैकरा, तरसिला कुजूर, क्षेत्र क्रमांक 11 से बालमदीना निराला, कौशल्या, लीला खलखो, पियासो लकड़ा, शकुंतला पैकरा, क्षेत्र क्रमांक 12 से अनिल निराला उरांव, बिगन तिग्गा, धनेश्वर राम, हरि कुमार एक्का, रेवती शंकर सनमानी, शिवभरोस बेक,क्षेत्र क्रमांक 13 से अर्जुन राम, भगत सिंह पैकरा, भिनसरिहा खोकसा, देवचंद एक्का, निर्मल कुजूर, रमाशंकर कुजूर, रंजीत तिग्गा, सेतराम बड़ा, क्षेत्र क्रमांक 14 से बसंती महंत, बिहारो भैंसा, लहाती पैकरा व रतनी नाग प्रत्याशी हैं।
Sabarimala Case: उच्चतम न्यायालय ने सबरीमाला मंदिर सहित देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर महिलाओं…
Arvind Kejriwal News: दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा ने एक कड़ा रुख अपनाते…
SC on EC Appointment: भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार, 14 मई 2026 को मुख्य…
BCI Action: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के वकील की पोशाक में कलकत्ता…
MI New Captain: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) की…
NEET UG 2026 Leak: मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 के पेपर लीक मामले में केंद्रीय…
This website uses cookies.