अंबिकापुर @thetarget365 शहर के प्रतिष्ठित एवं 111 वर्ष पूर्ण कर चुके शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अंबिकापुर में वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने मंच पर इंद्रधनुषी छटा बिखेर दी।
मुख्य अतिथियों का विद्यालय पहुंचने पर एनसीसी के छात्रों ने शानदार ड्रिल परेड के माध्यम से उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके पश्चात स्वागत नृत्य ने सभी का मन मोह लिया।
विद्यालय के प्राचार्य एलपी गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें विद्यालय की शैक्षणिक, सह-पाठ्यक्रमीय एवं खेलकूद में प्राप्त उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया।
विद्यालय में शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों एवं शिक्षकों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि हेमंत उपाध्याय ने अपने अभिभाषण में छात्रों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि नैतिक मूल्यों एवं आदर्शों को आत्मसात करना विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक है। उन्होंने विद्यालय परिवार को उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों एवं सह-पाठ्यक्रमीय उपलब्धियों के लिए बधाई दी।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के उपप्राचार्य केके राय ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, प्रतिभागियों एवं अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापित किया और कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी व्यक्तियों की सराहना की। समारोह का समापन मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया, जिससे यह आयोजन यादगार बन गया।
Sabarimala Case: उच्चतम न्यायालय ने सबरीमाला मंदिर सहित देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर महिलाओं…
Arvind Kejriwal News: दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा ने एक कड़ा रुख अपनाते…
SC on EC Appointment: भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार, 14 मई 2026 को मुख्य…
BCI Action: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के वकील की पोशाक में कलकत्ता…
MI New Captain: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) की…
NEET UG 2026 Leak: मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 के पेपर लीक मामले में केंद्रीय…
This website uses cookies.