Ayodhya Deepotsav 2026 : उत्तर प्रदेश की रामनगरी अयोध्या दीपावली और 10वें दीपोत्सव के अवसर पर भक्ति, आस्था और उल्लास के रंगों में सराबोर नजर आ रही है। इस विशेष आयोजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संतों, ऋषि-मुनियों और धर्मगुरुओं का सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने सभी संतों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए अयोध्या की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया।
सीएम योगी का अखिलेश पर जोरदार हमला
अयोध्या में 10वें दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज की अयोध्या श्रेता युग का स्मरण करवा रही है, आज अयोध्या जीवंत होते दिख रही है. उन्होंने कहा कि श्री राम भारत के आत्मसम्मान हैं. आज अयोध्या धाम ने फिर से अपने उस गौरव को प्राप्त कर लिया है, जिसके लिए कारसेवकों ने बलिदान दिया, जिसके लिए संतों ने बलिदान दिया. अयोध्या में कभी राम भक्तों पर गोलियां चलती थीं, लाठियां चलती थीं, अत्याचार हुआ था.उन्होंने अखिलेश पर हमला बोलते हुए आगे कहा, ‘जिन लोगों ने अपेक्षित किया था, अपमानित किया था, राम भक्तों पर गोलियां चलाई थीं, संतों को अपमानित कर के उनपर लाठी चार्ज किए थे, वो लोग अयोध्या आएं जरूर, लेकिन माफी मांग कर के आएं. राम भक्तों से एक बार माफी तो मांग लें, संतों से एक बार माफी तो मांग लें, अपने कृत्यों के लिए पश्चाताप कर लें’.

सीएम योगी ने कहा, ‘प्रभु तो हमारे बहुत सदाचय हैं, सबके पालनहार हैं, सबके प्रति कृपालु हैं, वो सबको माफ करेंगे, लेकिन अहंकारी सत्ता को समाप्त करने में प्रभु कोई क्षण भी नहीं लगाते हैं. किसी को अहंकार हो जाए तो उसके अहंकार को, उसके दंभ को नरक तक पहुंचाने में भी कोई देर नहीं करते हैं’.


Ayodhya Deepotsav Live: अयोध्या में दीपोत्सव का आगाज
दिवाली के मौके पर राम नगरी अयोध्या में दीपोत्सव का आगाज हो चुका है. इसकी शुरुआत करते हुए सीएम योगी ने कहा कि आज पीएम मोदी के मार्गदर्शन के अनुरूप जिस अयोध्या में कभी श्रीराम के नाम पर लाठी और गोली चलती थी, जिस अयोध्या में कभी राम के नाम को प्रतिबंधित करने का पाप होता था. जिस अयोध्या को उपेक्षित बना दिया था, आज वही अयोध्या फिर से त्रेतायुग की याद कराते हुए जीवंत हो उठी है.
मुख्यमंत्री योगी ने संत समाज का किया अभिनंदन
दीपोत्सव समारोह में बड़ी संख्या में साधु-संत, महात्मा और धर्मगुरु शामिल हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में मौजूद संतों का अभिवादन किया और उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने संत समाज के प्रति श्रद्धा प्रकट करते हुए उनका आशीर्वाद लिया। अयोध्या की आध्यात्मिक पहचान और सनातन परंपराओं को आगे बढ़ाने में संतों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया गया। आयोजन स्थल पर धार्मिक उत्साह और दीपावली की खुशियां देखने को मिलीं।

पुष्पक विमान से पहुंचे भगवान श्रीसीताराम
दीपोत्सव के दौरान त्रेतायुग की परंपरा को जीवंत करने वाला विशेष आयोजन आकर्षण का केंद्र बना। भगवान श्रीसीताराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान के स्वरूप पुष्पक विमान के प्रतीक रूप में हेलिकॉप्टर से रामकथा पार्क के पास बनाए गए अस्थायी हेलीपैड पर उतरे। इस दृश्य ने श्रद्धालुओं को रामायण काल की याद दिला दी। आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
गुरु वशिष्ठ की भूमिका में दिखे मुख्यमंत्री योगी
भगवान के स्वरूपों के अयोध्या पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु वशिष्ठ की भूमिका निभाते हुए अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ उनका स्वागत किया। रामकथा पार्क के निकट आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में पारंपरिक रीति-रिवाजों और धार्मिक भावनाओं का सुंदर संगम दिखाई दिया। त्रेतायुग की परंपरा को मंच पर साकार करने की इस प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
सीएम योगी ने खुद खींचा भगवान श्रीराम का रथ
स्वागत के बाद भगवान श्रीसीताराम के स्वरूप को भव्य रथ पर विराजमान कराया गया। इसके बाद रथ को रामकथा पार्क की ओर ले जाया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ स्वयं रथ खींचा। मुख्यमंत्री का यह दृश्य दीपोत्सव समारोह के प्रमुख आकर्षणों में शामिल रहा। श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारों के साथ भगवान के स्वरूपों का स्वागत किया। इस आयोजन ने रामायण में वर्णित परंपराओं और रामराज्य की स्मृतियों को फिर से जीवंत कर दिया।
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन भी पहुंचे रामकथा पार्क
दीपोत्सव समारोह में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन भी रामकथा पार्क पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद संतों और धर्मगुरुओं का अभिवादन किया। उनके साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी कार्यक्रम में शामिल हुईं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपराष्ट्रपति का सम्मान कर उनका स्वागत किया। प्रमुख संवैधानिक पदों पर आसीन अतिथियों की मौजूदगी ने समारोह की गरिमा बढ़ाई।
संतों ने किया भगवान का राजतिलक और आरती
अयोध्या के प्रमुख साधु-संतों ने मंच पर भगवान श्रीसीताराम के स्वरूपों का राजतिलक किया और विधि-विधान से आरती उतारी। इस दौरान पूरा वातावरण भक्ति और श्रद्धा से भर गया। धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल श्रद्धालु भगवान के दर्शन कर भावुक नजर आए। दीपोत्सव में रामकथा और त्रेतायुग से जुड़ी परंपराओं को विशेष रूप से प्रस्तुत किया गया।
फूलों और रोशनी से सजा राम मंदिर परिसर
दीपावली के मद्देनजर राम मंदिर को भी भव्य तरीके से सजाया गया है। मंदिर के प्रवेश द्वारों पर रंग-बिरंगे फूलों की आकर्षक सजावट की गई है। परिसर के बाहर रामायण के अलग-अलग प्रसंगों की झलक प्रस्तुत की गई है। मंदिर से लेकर रामकथा पार्क और अन्य आयोजन स्थलों तक उत्सव का माहौल दिखाई दे रहा है। रोशनी, सजावट, धार्मिक कार्यक्रमों और श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने पूरी अयोध्या को दीपोत्सव के रंग में रंग दिया है। दसवें दीपोत्सव के जरिए रामनगरी की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का भव्य प्रदर्शन देखने को मिल रहा है।
Read More : Bihar Political News: RJD के विधायक भाई वीरेंद्र का दावा, NDA में जल्द होगा बड़ा सियासी खेला

