ट्रक से डोडा तस्करी के मास्टरमाइंड की हुई गिरफ्तारी, 14 क्विंटल मादक पदार्थ बरामदगी मामले में बड़ी सफलता

Balrampur Ramanujganj : अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी के एक बड़े मामले में बसंतपुर पुलिस को अहम सफलता मिली है। करीब 14 क्विंटल 44 किलोग्राम डोडा की बरामदगी के बाद फरार चल रहे मुख्य आरोपी को पुलिस ने पश्चिम बंगाल के माल्दा जिले से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान उत्तम राय पिता अभिनंदन राय 41 वर्ष, निवासी उत्तर बलूचर, थाना इंग्लिश बाजार, माल्दा के रूप में हुई है।

ads

यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज, पुलिस अधीक्षक बलरामपुर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी वाड्रफनगर के निर्देशन में की गई। 8 जून 2025 को धनवार आरटीओ बेरियर के पास वाहन चेकिंग के दौरान ट्रक क्रमांक RJ 19 GJ 7447 से 90 बोरियों में भरा हुआ डोडा जब्त किया गया था, जिसका कुल वजन करीब 14 क्विंटल 44 किलोग्राम था। इस मामले में तत्कालीन वाहन चालक व वाहन मालिक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

ads

जांच के दौरान आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि इस तस्करी में पश्चिम बंगाल निवासी उत्तम राय की अहम भूमिका रही है, जो मादक पदार्थों की आपूर्ति झारखंड के रांची से करता था और तस्करी में सक्रिय रूप से मदद करता था। उसी के आधार पर बसंतपुर पुलिस द्वारा एक विशेष टीम का गठन कर आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। आखिरकार पुलिस ने आरोपी उत्तम राय को कोलकाता से गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ लाकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक जितेन्द्र सोनी, उप निरीक्षक नरेन्द्र तिवारी, आरक्षक भूपेन्द्र मरावी, सायबर सेल बलरामपुर से आर. मंगल सिंह एवं राजकमल सैनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.