कार्मेल स्कूल में हुआ अनूठा आयोजन: मनाया ‘ग्रैन्ड पेरेन्ट्स डे’

स्कूल में पहुंचे दादा दादी को देख भाव विभोर हुए बच्चे

Carmel School : शनिवार को ‘ग्रैन्ड पेरेन्ट्स डे’ (दादा-दादी दिवस) का अनूठा आयोजन बड़े हर्षोल्लास और आत्मीयता के माहौल में नमनाकला स्थित कार्मेल स्कूल में किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता हरि शंकर त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

ads

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जो अज्ञानता से ज्ञान की ओर बढ़ने का प्रतीक है। इसके बाद नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मंच पर पोते-पोतियों की प्रस्तुति देखकर दादा-दादी भावविभोर हो उठे। दादा-दादियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए इस पहल को परिवारिक रिश्तों को मजबूत करने की दिशा में सराहनीय कदम बताया।

ads

मुख्य अतिथि हरि शंकर त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में एक प्रेरणादायक कहानी सुनाई और दादा-दादियों से आग्रह किया कि वे अपने पोते-पोतियों के साथ समय बिताएं और उन्हें मूल्य आधारित जीवन की ओर प्रेरित करें।

विद्यालय प्रबंधक सिस्टर विनिथा और प्रधानाचार्या सिस्टर रोशनी ने उपस्थित दादा-दादियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन पीढ़ियों के बीच प्रेम और स्नेह को और गहरा करने का प्रयास है। कार्यक्रम का समापन बच्चों और दादा-दादियों के आत्मीय संवाद के साथ हुआ, जिसने पूरे माहौल को पारिवारिक और भावनात्मक रंग से भर दिया।

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.