Chhattisgarh mineral discovery : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले की धरती ने एक बार फिर अपनी खनिज संपदा का लोहा मनवाया है। जिले के भालुकोना-जामनीडीह क्षेत्र में निकल, क्रोमियम और प्लेटिनम ग्रुप एलिमेंट्स (PGE) जैसे कीमती खनिजों की पुष्टि हुई है। इस बड़ी खोज का श्रेय डेक्कन गोल्ड माइनिंग लिमिटेड (DGML) को जाता है, जिसने राज्य सरकार की ओर से आयोजित ई-नीलामी में इस ब्लॉक को सबसे ऊंची बोली लगाकर हासिल किया था। 3000 हेक्टेयर में फैला खनिज क्षेत्र अधिकारियों के मुताबिक, भालुकोना-जामनीडीह क्षेत्र लगभग 3000 हेक्टेयर में फैला हुआ है। पहले इस इलाके का प्रारंभिक अन्वेषण भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) द्वारा G-4 स्तर पर किया गया था, जिसमें इन कीमती खनिजों की संभावनाएं उजागर हुई थीं। इसी आधार पर छत्तीसगढ़ शासन के खनिज साधन विभाग और भूविज्ञान एवं खनिकर्म संचालनालय (DGM) ने विस्तृत आंकड़ों का संकलन कर ब्लॉक की ई-नीलामी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया। DGML ने 21% बोली लगाकर हासिल किया अधिकार अधिकारियों ने बताया कि यह ब्लॉक 6 मार्च 2023 को आयोजित ई-नीलामी में DGML को मिला, जिसने 21 प्रतिशत की सर्वोच्च बोली लगाई। इसके बाद, राज्य के DGM ने अन्वेषण प्रक्रिया को गति देने हेतु तकनीकी सहयोग और मार्गदर्शन लगातार उपलब्ध कराया। CM विष्णु देव साय ने जताई खुशी इस सफलता पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि यह खोज छत्तीसगढ़ और पूरे देश के लिए खनिज संसाधनों की सुरक्षा की दिशा में एक निर्णायक उपलब्धि है। उन्होंने कहा, “यह उपलब्धि ‘आत्मनिर्भर भारत’ की भावना को मजबूत करती है और हमें रणनीतिक क्षेत्रों में टिकाऊ और आत्मनिर्भर विकास की ओर अग्रसर करती है। राज्य सरकार वैज्ञानिक अन्वेषण और खनिज विकास को हर संभव समर्थन देगी।” राज्य के खनिज भविष्य को मिलेगी नई दिशा इस ऐतिहासिक खोज के साथ छत्तीसगढ़ की धरती एक बार फिर देश की खनिज राजधानी बनने की ओर अग्रसर है। इस क्षेत्र में खनन कार्य के शुरू होने से न केवल राज्य के आर्थिक विकास को बल मिलेगा, बल्कि स्थानीय रोजगार के अवसर भी तेजी से बढ़ेंगे। महासमुंद की यह खोज भारत के खनिज मानचित्र पर एक नया अध्याय जोड़ रही है। रणनीतिक खनिजों की खोज और दोहन से देश को न केवल वैश्विक प्रतिस्पर्धा में बढ़त मिलेगी, बल्कि यह खोज भविष्य की ऊर्जा और रक्षा जरूरतों को भी पूरा करने में मददगार होगी। Read More : NDA chooses VP candidate: उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार सर्वसम्मति से तय होगा, एनडीए बैठक में पीएम मोदी का संदेश














