Georgia army shooting: अमेरिका के जॉर्जिया में स्थित फोर्ट स्टीवर्ट आर्मी बेस पर बुधवार को गोलीबारी की घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। यह बेस यूएस आर्मी का सबसे बड़ा सैन्य केंद्र है, जहां हजारों सैनिक परिवार के साथ रहते हैं। गोलीबारी में पांच सैनिकों की मौत की खबरें सामने आई हैं, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि, यूएस आर्मी ने अभी तक इस संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। हमलावरों की तलाश जारी घटना के तुरंत बाद पूरे बेस और आसपास के इलाके को पूरी तरह सील कर दिया गया है। आर्मी के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल एंजेल टॉम्को ने बताया कि घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है और हमलावरों की तलाश जारी है। फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है। फोर्ट स्टीवर्ट में आर्मर्ड ब्रिगेड कॉम्बैट इलाके से हमलावर बेस में घुसा था और अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। सेना के सुपरिंटेंडेंट ब्रायन पेरी ने बताया कि बेस में तीन स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है, जहां लगभग 1400 सैनिकों के बच्चे पढ़ते हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जॉर्जिया के गवर्नर ने चिंता व्यक्त की जॉर्जिया के गवर्नर ब्रायन केम्प ने इस गंभीर घटना पर चिंता जताते हुए कहा है कि स्थानीय पुलिस और संबंधित एजेंसियां जांच में लगी हुई हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक हमले के पीछे के कारण और हमलावरों की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है। “स्थिति गंभीर बनी हुई है और हम सभी सुरागों की जांच कर रहे हैं,” गवर्नर ने कहा। यह घटना अमेरिकी सेना और देश के लिए एक बड़ा सदमा है। मामले की जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू की तफ्तीश कर रही हैं। अधिक जानकारी सामने आने पर अपडेट दिया जाएगा। Read More : Ghana helicopter crash: घाना में हेलीकॉप्टर क्रैश: रक्षा मंत्री समेत 8 लोगों की मौत, देश में एक दिन का राष्ट्रीय शोक














