Kohli Rohit comeback: टीम इंडिया के दो सबसे बड़े सितारे, विराट कोहली और रोहित शर्मा, जल्द ही मैदान पर वापसी करने वाले हैं। फैंस जो लंबे समय से इन दोनों दिग्गजों को भारतीय जर्सी में मिस कर रहे थे, उनके लिए अब इंतजार खत्म होने वाला है। 19 अक्टूबर 2025 को ये दोनों खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज़ में एक बार फिर धमाल मचाते नजर आएंगे।

वनडे में होगी वापसी
विराट और रोहित ने हाल ही में टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। अब दोनों खिलाड़ी भारतीय टीम के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हुए नजर आएंगे। बीसीसीआई की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, भारत की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज़ का आगाज़ 19 अक्टूबर को पर्थ में होगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला 23 अक्टूबर को एडिलेड और तीसरा मैच 25 अक्टूबर को सिडनी में खेला जाएगा।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आखिरी बार दिखे थे
रोहित और कोहली ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेला था, जहां भारत ने शानदार प्रदर्शन कर खिताब जीता था। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने न्यूजीलैंड को फाइनल में 4 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया था।
इस फाइनल मैच में रोहित ने 83 गेंदों में 76 रनों की दमदार पारी खेली और ‘मैन ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड अपने नाम किया। दूसरी ओर, विराट कोहली ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म दिखाते हुए 218 रन बनाए।
फैंस में जबरदस्त उत्साह
रोहित और कोहली के मैदान पर लौटने की खबर से सोशल मीडिया पर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। दोनों खिलाड़ियों की जोड़ी को एक बार फिर साथ देखने का मौका मिलेगा और वो भी ऐसे समय में, जब भारतीय क्रिकेट नए बदलावों के दौर से गुजर रहा है।
अब सभी की निगाहें 19 अक्टूबर पर टिकी हैं, जब कोहली और रोहित पर्थ के मैदान पर भारतीय टीम के लिए बल्ले से बिगुल बजाएंगे। यह सीरीज़ ना सिर्फ उनके करियर का अगला अध्याय होगी, बल्कि भारत के लिए एक नए वनडे युग की शुरुआत भी होगी।नोट कर लीजिए तारीख: 19 अक्टूबर 2025 ,पहला वनडे: पर्थ, दूसरा वनडे: 23 अक्टूबर – एडिलेड, तीसरा वनडे: 25 अक्टूबर – सिडनी
Read More : Vice President election 2025: एनडीए मीटिंग में पीएम मोदी और जेपी नड्डा को मिला उम्मीदवार तय करने का अधिकार











