Lawrence gang claim: कपिल शर्मा के कैफे पर हमला क्यों हुआ? लॉरेंस गैंग का दावा, सलमान खान से जुड़ा विवाद

Lawrence gang claim: कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे ‘Kaps Cafe’ पर हाल में हुई गोलीबारी को लेकर एक सनसनीखेज ऑडियो सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि यह ऑडियो लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गैंगस्टर हरि बॉक्सर का है। इसमें कपिल शर्मा को धमकी देते हुए कहा गया है कि उन्होंने अपने शो के उद्घाटन में अभिनेता सलमान खान को बुलाया, इसी वजह से हमला किया गया।

ads

क्या है ऑडियो में धमकी का दावा?

ऑडियो में हरि बॉक्सर कहता है, “जो सलमान के साथ काम करेगा, हम किसी को नहीं छोड़ेंगे। अगली बार डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, कलाकार – किसी को भी वार्निंग नहीं देंगे। सीधे AK-47 छाती पर चलेगी।”ऑडियो में यह भी कहा गया कि, “मुंबई का माहौल इतना खराब कर देंगे कि सोचा नहीं होगा। अगर सलमान खान के साथ किसी ने काम किया तो वह खुद अपनी मौत का जिम्मेदार होगा।”

Adst

Kaps Cafe पर दो बार फायरिंग

कनाडा के सरे शहर में कपिल शर्मा का यह नया कैफे ‘Kaps Cafe’ हाल ही में 4 जुलाई को खोला गया था। इस पर एक महीने के अंदर दो बार गोलीबारी की गई। पहली घटना जुलाई में हुई थी, जब बब्बर खालसा से जुड़े हरजीत सिंह ने 9 राउंड फायर किए थे। हरजीत ने दावा किया था कि यह हमला कपिल शर्मा के टीवी शो में निहंग सिखों के पहनावे पर की गई टिप्पणी के विरोध में था। दूसरी फायरिंग बुधवार रात को हुई। हालांकि, दोनों ही मामलों में कोई हताहत नहीं हुआ, क्योंकि हमले कैफे के बंद होने के समय हुए।

मुंबई पुलिस अलर्ट मोड पर

कैफे पर दो बार हुए हमले और अब सामने आए इस धमकी भरे ऑडियो के बाद मुंबई पुलिस सतर्क हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कपिल शर्मा को सुरक्षा देने पर विचार किया जा रहा है। क्राइम ब्रांच की टीम एक बार फिर कपिल से पूछताछ करेगी, जिसमें यह पता लगाने की कोशिश होगी कि क्या उन्हें किसी गैंग से वसूली की कॉल या धमकी मिली है। साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि क्या कपिल के घर या शूटिंग सेट के आसपास रेकी की गई है।

कपिल शर्मा की ओर से अब तक चुप्पी

इन घटनाओं को लेकर कपिल शर्मा ने अब तक कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है। उनकी टीम की ओर से भी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

सलमान खान से जुड़ाव बना वजह?

गौरतलब है कि कपिल शर्मा का सलमान खान से करीबी संबंध है और सलमान उनके शो The Kapil Sharma Show के प्रोड्यूसर भी रह चुके हैं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग पहले से ही सलमान खान को धमकी देता रहा है। ऐसे में यह नया मामला इस गैंग की धमकी को और गंभीर बनाता है।

कपिल शर्मा के कैफे पर हुए हमलों और सामने आई धमकी ने एक बार फिर बॉलीवुड और गैंगस्टर कनेक्शन की खतरनाक सच्चाई को उजागर किया है। पुलिस अब इस पूरे मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है और कपिल शर्मा की सुरक्षा बढ़ाई जा सकती है।

Read More : Priyanka Gandhi politics: नाक के नीचे इतना बड़ा खेल… राहुल के बाद प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर तीखा हमला

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.