Chirag Paswan political : चुनावी गर्मी में सियासी दरार? चिराग पासवान को BJP की ‘चुप’ सलाह!

Chirag Paswan political :  बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच एनडीए गठबंधन में सब कुछ सामान्य नहीं दिख रहा है। अंदरखाने से आ रही खबरों के मुताबिक, बीजेपी नेतृत्व लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से खफा है। कारण है चिराग का लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार सरकार के खिलाफ तीखा रवैया।

ads

जेडीयू नेताओं ने चिराग की शिकायत

सूत्रों के अनुसार, जेडीयू नेताओं ने बीजेपी नेतृत्व से चिराग की शिकायत की है। नीतीश सरकार पर सवाल उठाते हुए चिराग ने बिहार की कानून व्यवस्था और प्रशासन पर कई बार खुलकर बयान दिए हैं। जेडीयू इसे गठबंधन धर्म के खिलाफ मान रही है। इसी कारण बीजेपी आलाकमान ने चिराग पासवान को ‘चुप रहने’ और संयम बरतने की हिदायत दी है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में बीजेपी और चिराग पासवान के बीच एक ‘क्लोज्ड डोर मीटिंग’ हो सकती है, जिसमें उन्हें स्पष्ट तौर पर गठबंधन की मर्यादा में रहने को कहा जाएगा। बीजेपी का मानना है कि चुनाव से पहले ऐसी बयानबाज़ी से गठबंधन की एकता पर सवाल उठ सकते हैं और विरोधियों को हमले का मौका मिल सकता है।

ads

‘एंटी-नीतीश’ रणनीति

गौरतलब है कि बीजेपी कई बार स्पष्ट कर चुकी है कि बिहार में एनडीए का चेहरा नीतीश कुमार ही रहेंगे और चुनाव उन्हीं के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। ऐसे में चिराग पासवान की ‘एंटी-नीतीश’ रणनीति गठबंधन के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अपने दौरों में बिहार में एनडीए की ‘मजबूत एकता’ का संदेश देने की कोशिश की थी, मगर चिराग के बयानों से यह संदेश कमजोर पड़ता दिख रहा है।

एकजुटता बनाए रखने की कोशिश

बीजेपी सूत्रों का कहना है कि LJP को पहले भी यह बताया गया था कि उनकी भूमिका सहयोगी के रूप में गठबंधन को मजबूत करने की है, न कि अंदरूनी टकराव पैदा करने की। सीटों के बंटवारे पर चर्चा अभी चल रही है और माना जा रहा है कि अंतिम फैसले के वक्त असंतोष की आवाजें उठ सकती हैं, लेकिन बीजेपी हर हाल में एकजुटता बनाए रखने की कोशिश कर रही है।

फिलहाल बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर लड़ने की योजना तैयार है, लेकिन चिराग पासवान के रुख से यह साफ है कि सियासी गर्मी में गठबंधन की साख भी दांव पर लग सकती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि बीजेपी की ‘चुप रहने’ की सलाह पर चिराग कितना अमल करते हैं और क्या एनडीए इस आंतरिक खींचतान से खुद को बचा पाता है या नहीं।

Read More  :  Delhi triple murder : रक्षाबंधन पर रिश्तों का कत्ल, दिल्ली में ट्रिपल मर्डर से फैली सनसनी, आरोपी फरार

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.