Pakistan Economic Crisis: भारत से दुश्मनी अब पड़ रही है महंगी , पाकिस्तान ने खुद को पहुंचाया बड़ा आर्थिक झटका

Pakistan Economic Crisis: भारत से टकराने की कोशिश एक बार फिर पाकिस्तान के लिए आर्थिक रूप से भारी पड़ गई है। 23 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की सख्त प्रतिक्रिया से बौखलाए पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया था, लेकिन अब सामने आए आंकड़े बताते हैं कि इस फैसले से पाकिस्तान को करीब 127 करोड़ रुपये (4.1 अरब पाकिस्तानी टका) का नुकसान उठाना पड़ा है।

ads

यह खुलासा पाकिस्तान की राष्ट्रीय सभा में पेश एक रिपोर्ट में हुआ है, जिसमें बताया गया है कि भारत के लिए हवाई क्षेत्र बंद करने का सीधा असर पाकिस्तान के एविएशन राजस्व पर पड़ा। भले ही पाकिस्तान सिविल एविएशन अथॉरिटी का कुल राजस्व 2019 की तुलना में 2025 में बढ़ा हो, लेकिन भारत के उड़ानों को प्रतिबंधित करने से उसकी बड़ी कमाई रुक गई।

ads

क्यों लिया गया था यह फैसला?

23 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए लश्कर-ए-तैयबा समर्थित आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाए, जिनमें सिंधु जल संधि को रद्द करना और सीमा पार ऑपरेशन ‘सिंदूर’ शामिल था। पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई के रूप में 24 अप्रैल से 30 जून तक भारतीय विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया।पाकिस्तान का यह कदम प्रतीकात्मक रूप से भले ही आक्रामक रहा हो, लेकिन इसका परिणाम उल्टा निकला।

उड़ानों पर असर और राजस्व का नुकसान

पाकिस्तान के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इस प्रतिबंध के चलते 100 से 150 भारतीय उड़ानों को अपने मार्ग बदलने पड़े, जिससे पाकिस्तानी हवाई मार्ग से आने वाला ट्रांजिट शुल्क पूरी तरह ठप हो गया। इससे 4.1 अरब पाकिस्तानी टका, यानी लगभग 127 करोड़ रुपये का नुकसान दर्ज किया गया। यह नुकसान 2019 में हुए 54 करोड़ रुपये के नुकसान से कहीं अधिक है, जब पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान ने ऐसा ही फैसला लिया था।

भारत की सैन्य प्रतिक्रिया: ‘ऑपरेशन सिंदूर’

भारत ने पहलगाम हमले का जवाब बेहद सटीक और निर्णायक तरीके से दिया। 7 मई को शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारतीय सेना ने पीओके में मौजूद 9 आतंकवादी ठिकानों को तबाह किया और लगभग 100 आतंकियों का सफाया किया। इस कार्रवाई ने पाकिस्तान को भीतर से झकझोर दिया।

घटनाक्रम के बाद पाक प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को सीजफायर की अपील करनी पड़ी, जिसे भारत ने अपनी शर्तों पर स्वीकार किया। इस पूरे घटनाक्रम ने यह स्पष्ट कर दिया कि भारत अब आतंकवाद के खिलाफ नरम रुख नहीं अपनाएगा।

आत्मघाती साबित हुआ फैसला

पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र बंद करने का निर्णय, रणनीतिक रूप से आत्मघाती कदम साबित हुआ। इससे ना तो भारत की सैन्य या कूटनीतिक नीति पर कोई असर पड़ा, और ना ही पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय समर्थन मिला। उल्टा, उसकी आर्थिक स्थिति और अधिक कमजोर हो गई।

भारत के खिलाफ जल्दबाज़ी में लिए गए फैसले एक बार फिर पाकिस्तान को भारी पड़े हैं। यह घटना साफ तौर पर दिखाती है कि राजनीतिक प्रतिशोध में उठाए गए गैर-आर्थिक फैसले देश को कैसे नुकसान पहुंचा सकते हैं। भारत के लिए हवाई मार्ग बंद करके पाकिस्तान ने अपनी ही अर्थव्यवस्था को झटका दिया — और भारत ने एक बार फिर दुनिया को दिखा दिया कि वह हर मोर्चे पर तैयार और सक्षम है।

Read More  : Kishtwar encounter : किश्तवाड़ में आतंकियों के खिलाफ सेना का ऑपरेशन तेज, दुल क्षेत्र में मुठभेड़ जारी

 

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.