Mohan Bhagwat education: मोहन भागवत बोले- शिक्षा और स्वास्थ्य आम लोगों की पहुंच से बाहर, पहले ये सेवा थी अब कमर्शियल हो गई

Mohan Bhagwat education: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने कहा है कि आज देश में शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सेवाएं आम आदमी की पहुंच से दूर हो गई हैं। उन्होंने कहा कि पहले ये सेवाएं सेवा भाव से दी जाती थीं, लेकिन अब इन्हें व्यावसायिक (कमर्शियल) बना दिया गया है, जिसके कारण ये महंगी और सामान्य लोगों के लिए असुलभ हो गई हैं।

ads

भागवत यह बात रविवार को इंदौर में माधव सृष्टि कैंसर केयर सेंटर के शुभारंभ अवसर पर कही। उन्होंने सेंटर का निरीक्षण किया और जीवन यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी भी देखी।

ads

स्वास्थ्य और शिक्षा की पहुंच कठिन

अपने संबोधन में भागवत ने कहा, “स्वास्थ्य और शिक्षा आज समाज की बड़ी जरूरत हैं, लेकिन यह दुर्भाग्य है कि ये सामान्य व्यक्ति के पहुंच से बाहर हो गई हैं। ये न तो सहज हैं, न सुलभ और न ही सस्ती।” उन्होंने बताया कि पहले ये सेवाएं पूरी तरह सेवा के रूप में दी जाती थीं, पर अब इन्हें कमर्शियल कर दिया गया है। महंगी सेवाओं के कारण आम लोगों के लिए इन्हें प्राप्त करना मुश्किल हो गया है।

शिक्षकों की सेवा भाव से भरी भूमिका

भागवत ने अपने बचपन का एक अनुभव साझा किया, जब वे मलेरिया से बीमार थे। उनके शिक्षक बिना वेतन के घर आए और जंगल से जड़ी-बूटी लाकर उनके उपचार की देखभाल की। उन्होंने कहा, “यह शिक्षक का काम नहीं था, लेकिन वे इसे सर्वभाव से करते थे क्योंकि तब पढ़ाना आजीविका का साधन नहीं था, बल्कि जिम्मेदारी थी।”

चिकित्सकों का कर्तव्य और सेवा भावना

डॉ. भागवत ने बताया कि पहले चिकित्सक बिना बुलाए मरीज के घर आते थे और तब तक सेवा देते रहते थे जब तक मरीज स्वस्थ नहीं हो जाता था। चिकित्सा सेवा को कर्तव्य माना जाता था, न कि व्यापार। उन्होंने एक प्रेरक कहानी भी सुनाई, जिसमें एक कैंसर मरीज के मित्र ने दस लाख रुपए का चेक देकर उसकी आर्थिक चिंता दूर की, जिससे मरीज को हिम्मत मिली और वह स्वस्थ हुआ।

भागवत ने इस उदाहरण के माध्यम से कहा कि आज भी हमें सेवा भाव के साथ लोगों की मदद करनी चाहिए, क्योंकि सेवा ही समाज की असली जरूरत है।

डॉ. मोहन भागवत ने शिक्षा और स्वास्थ्य की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताई है और कहा है कि सेवा भाव को फिर से प्रोत्साहित करने की जरूरत है ताकि ये मूलभूत अधिकार सबके लिए उपलब्ध हो सकें। उनका मानना है कि समाज में सेवा भाव ही सबसे बड़ी ताकत है, जो लोगों को आशा और हिम्मत देती है।

Read More  : Rahul Gandhi : डबल वोटिंग के आरोपों पर बुरी फंसे राहुल गांधी, कर्नाटक के मुख्य चुनाव अधिकारी ने भेजा नोटिस

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.