Mithun Chakraborty : पाकिस्तान की ओर से भारत को लेकर बार-बार आ रहे भड़काऊ बयानों के बीच अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और प्रसिद्ध अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने तीखा पलटवार किया है। पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के हालिया बयान- जिसमें उन्होंने भारत द्वारा सिंधु नदी पर बांध बनाने की स्थिति में “जंग” की धमकी दी-पर मिथुन ने करारा जवाब देते हुए कहा कि अगर बात हद से बाहर निकली, तो एक के बाद एक ब्रह्मोस मिसाइल चलेगी।
मिथुन चक्रवर्ती ने कहा, “पाकिस्तान की जनता को लेकर हमारे मन में कुछ नहीं है। वे अच्छे लोग हैं और युद्ध नहीं चाहते। लेकिन अगर उनके नेता बार-बार ऐसी गीदड़भभकियां देंगे और हमारी खोपड़ी घूम गई, तो फिर एक-एक कर ब्रह्मोस मिसाइलें चलेंगी। गोली नहीं, लेकिन सुनामी जरूर आएगी।”
‘140 करोड़ लोग पेशाब करेंगे, फिर बांध खोल देंगे’
अपने खास अंदाज में कटाक्ष करते हुए मिथुन ने कहा, “हमने भी एक बांध बनाने की योजना बनाई है, जिसमें 140 करोड़ लोग पेशाब करेंगे। फिर जब वह बांध खोलेंगे तो गोली नहीं, एक बड़ी सुनामी आएगी।” यह बयान भले ही व्यंग्यात्मक शैली में दिया गया हो, लेकिन इसका संदेश साफ था—भारत अब पाकिस्तान की उकसावे वाली भाषा को हल्के में नहीं लेगा।
पाकिस्तानी नेताओं की बयानबाज़ी से बढ़ा तनाव
पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर के बयान के बाद बिलावल भुट्टो का यह ताजा बयान भारत के साथ रिश्तों में और तल्खी लाने वाला माना जा रहा है। बिलावल ने भारत को चेतावनी दी थी कि अगर उसने सिंधु नदी पर कोई नया बांध बनाया, तो पाकिस्तान युद्ध का रास्ता अपनाएगा। यह बयान ऐसे समय आया है जब दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संवाद लगभग ठप पड़ा है।
बीजेपी का सख्त रुख
भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती का यह बयान सिर्फ भावनात्मक प्रतिक्रिया नहीं बल्कि सरकार के मजबूत रुख का संकेत भी माना जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान की ओर से की गई घुसपैठ, आतंकी हमलों और उकसावेभरे बयानों पर भारत ने सख्ती से जवाब दिया है—चाहे वह सर्जिकल स्ट्राइक हो या एयर स्ट्राइक।
जहां एक ओर पाकिस्तान के नेता भारत को युद्ध की धमकी दे रहे हैं, वहीं भारत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह शांति में विश्वास रखता है लेकिन अपनी संप्रभुता और सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं करेगा। मिथुन चक्रवर्ती का बयान इसी जनभावना का प्रतिनिधित्व करता है कि अगर पाकिस्तान ने सीमा पार की, तो भारत जवाब देने में पीछे नहीं रहेगा।
Read More : Trump China tariffs: ट्रंप ने चीन पर टैरिफ की समय सीमा बढ़ाई, व्यापार समझौते की उम्मीद
Mithun Chakraborty: बिलावल की धमकी पर मिथुन चक्रवर्ती का करारा जवाब, कहा- “ब्रह्मोस चलेगा, गोली नहीं… सुनामी आएगी”

Admin
Writer & Blogger
All Postsताज़ा खबरे