Rahul Gandhi Yatra : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज (17 अगस्त 2025) बिहार के सासाराम से ‘वोटर अधिकार यात्रा’ की शुरुआत की। यह यात्रा चुनाव आयोग द्वारा कराए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ निकाली जा रही है। कांग्रेस का आरोप है कि इस प्रक्रिया के नाम पर बिहार में मतदाता सूचियों में गड़बड़ी की जा रही है। 16 दिन, 1300 किलोमीटर और 20 जिलों का सफर कांग्रेस नेताओं के मुताबिक यह यात्रा 16 दिन तक चलेगी और करीब 1300 किलोमीटर पैदल सफर तय करेगी। इस दौरान यात्रा बिहार के 20 जिलों से होकर गुजरेगी। खास बात यह है कि इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और INDIA ब्लॉक के अन्य दलों के नेता भी शामिल होंगे। यात्रा का रूट और कार्यक्रम यात्रा की शुरुआत 17 अगस्त को सुबह 11:30 बजे सासाराम के सुअरा एयरपोर्ट से हुई। पहले दिन सभा के बाद यात्रा औरंगाबाद पहुंचेगी और कुटुंबा में रात्रि विश्राम होगा। 17 अगस्त: सासाराम, रोहतास 18 अगस्त: देव रोड, अंबा-कुंडुंबा 19 अगस्त: पूनामा हनुमान मंदिर, वजीरगंज 21 अगस्त: शेखपुरा, तीन मोहानी दुर्गा मंदिर 22 अगस्त: मुंगेर, चंद्र बाग चौक 23 अगस्त: कटिहार, कुर्सेला चौक 24 अगस्त: खुश्कीबाग, कटिहार से पूर्णिया 26 अगस्त: सुपौल, हुसैन चौक 27 अगस्त: दरभंगा, गंगवारा महावीर स्थान 28 अगस्त: सीतामढ़ी, रीगा रोड 29 अगस्त: बेतिया, हरिवाटिका गांधी चौक 30 अगस्त: छपरा, एकमा चौक 01 सितंबर: पटना में विशाल रैली और समापन (20, 25 और 31 अगस्त को यात्रा में विश्राम रहेगा।) कांग्रेस का BJP पर हमला कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि यह यात्रा “एक व्यक्ति, एक वोट” के अधिकार की लड़ाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने SIR प्रक्रिया के जरिए बिहार में मतदाता सूचियों में हेरफेर की। खेड़ा का कहना है कि वोट जोड़ने और काटने में जानबूझकर गड़बड़ी की गई, जिससे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन हुआ। SIR प्रक्रिया को लेकर विवाद कांग्रेस ने आरोप लगाया कि यह प्रक्रिया दलित, पिछड़े, आदिवासी और अल्पसंख्यक वर्ग के वोट काटने और उनकी पहचान मिटाने की साजिश है। खेड़ा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट को इस मामले में दखल देना पड़ा, जिसके बाद चुनाव आयोग ने विपक्ष और सामाजिक संगठनों की कुछ मांगें मानीं। ‘ऐतिहासिक लड़ाई’ बताए कांग्रेस नेता कांग्रेस नेताओं का दावा है कि यह यात्रा लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए एक ऐतिहासिक लड़ाई होगी। उनका कहना है कि जब भी राहुल गांधी यात्रा पर निकले हैं, लोकतंत्र को नई दिशा मिली है। Read More : Elvish Yadav : यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर फायरिंग, 25 से 30 राउंड गोलियां चलीं, पुलिस जांच में जुटी
















