Ambikapur News : शहर के नए बस स्टैंड क्षेत्र में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक मानसिक रूप से कमजोर महिला अचानक पेड़ पर चढ़ गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना नगर निगम को दी। सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम, एसडीआरएफ और 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित नीचे उतारा। महिला को नीचे उतारने में प्रशासनिक अमले के साथ स्थानीय युवक संजय कुमार की अहम भूमिका रही। संजय ने जोखिम उठाकर महिला को पकड़कर नीचे लाने में मदद की। उसके साहसिक कार्य को देखते हुए प्रशासन की ओर से उसे 1000 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी गई। संजय ने बताया कि यह कार्य काफी चुनौतीपूर्ण था क्योंकि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी और किसी भी समय नीचे गिरने की आशंका बनी हुई थी। अंततः टीम ने महिला के हाथ-पैर बांधकर सुरक्षित नीचे उतारा। फिलहाल महिला को एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका उपचार जारी है।



संजय ने बताया कि यह कार्य काफी चुनौतीपूर्ण था क्योंकि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी और किसी भी समय नीचे गिरने की आशंका बनी हुई थी। अंततः टीम ने महिला के हाथ-पैर बांधकर सुरक्षित नीचे उतारा। फिलहाल महिला को एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका उपचार जारी है।











