Bihar election 2025 : राहुल गांधी का बीजेपी और चुनाव आयोग पर आरोप, बिहार चुनाव से पहले ‘वोट चोरी’ पर गरमाई सियासत

Bihar election 2025 : कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राहुल गांधी का कहना है कि 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी प्रक्रिया में जानबूझकर धांधली हुई थी। अब बिहार में SIR के ऐलान के बाद कांग्रेस ने अपनी आलोचना तेज कर दी है और वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग और भाजपा को घेरने की कोशिश की है।

ads

कांग्रेस का बिहारी भाषा में वीडियो

कांग्रेस ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें भाजपा और चुनाव आयोग को “वोटवा चोर लागेला” बताते हुए निशाना साधा गया है। वीडियो में आरोप लगाया गया कि भाजपा ने चुनाव में धांधली की, रोजगार पर ताला लगाया और फर्जी वोट डलवाए। इसमें यह भी कहा गया कि संविधान को ताक पर रखकर दलितों, युवाओं और पिछड़े वर्गों के अधिकारों से खिलवाड़ हुआ है। कांग्रेस का दावा है कि इस बार बिहार की जनता “चोरी” को बर्दाश्त नहीं करेगी।

ads

फर्जी वोटर और गड़बड़ियों का आरोप

वीडियो में कांग्रेस ने पांच तरीकों से वोट चोरी के सबूत पेश करने का दावा किया है। इसमें बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का नाम दो अलग-अलग वोटर लिस्ट में होना, मृतक मतदाताओं के नाम सूची में बने रहना, रिटायर्ड IAS अधिकारी और उनकी पत्नी का नाम हटाया जाना और जुमई में एक ही पते पर 230 नाम दर्ज होना शामिल है। कांग्रेस का आरोप है कि यह सब भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत से हुआ है।

राहुल गांधी बोले- “मैं चुनाव आयोग से नहीं डरता”

राहुल गांधी ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि चुनाव आयोग उनके आरोपों पर कार्रवाई की धमकी देकर उन्हें डराना चाहता है। लेकिन वह पीछे हटने वाले नहीं हैं। चुनाव आयोग ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए राहुल गांधी से हलफनामा दाखिल करने या माफी मांगने को कहा था। इसके जवाब में राहुल गांधी ने कहा—“मैं चुनाव आयोग से नहीं डरता।”

‘मतदाता अधिकार यात्रा’ से किया आगाज

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी ने ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ की शुरुआत सासाराम से की। यह यात्रा 16 दिन चलेगी और बिहार के 20 जिलों में लगभग 1300 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यात्रा की शुरुआत में लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव शामिल हुए। आने वाले दिनों में वामपंथी दलों और इंडिया गठबंधन के अन्य नेताओं के भी शामिल होने की संभावना है।

SIR विवाद के बीच विपक्ष का आक्रामक तेवर

बता दें कि SIR को लेकर विपक्ष पहले ही सड़क से लेकर संसद तक विरोध दर्ज करा चुका है। विपक्षी गठबंधन के करीब 300 सांसदों ने संसद में मार्च निकाला था और गिरफ्तारी भी दी थी। अब राहुल गांधी की इस यात्रा और कांग्रेस का नया वीडियो बिहार चुनावी सियासत को और गरमा रहा है।

Read More : Terence Stamp Death: सुपरमैन के विलेन जनरल जॉड का किरदार निभाने वाले दिग्गज एक्टर टेरेंस स्टैम्प का 87 साल की उम्र में निधन

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.