Surguja Cricket : जिला टीम चयन ट्रायल की तिथियां घोषित, फिटनेस कैंप से खिलाड़ी हो रहे तैयार

Surguja Cricket : छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ ने सत्र 2025-26 के लिए जिला क्रिकेट टीम चयन की तिथियां घोषित कर दी हैं। सरगुजा जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में अलग-अलग आयु वर्गों के लिए होने वाले इन ट्रायल्स को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह देखा जा रहा है। खास बात यह है कि चयन से पहले गांधी स्टेडियम में फिटनेस कैंप चल रहा है, जिसमें खिलाड़ियों को आधुनिक तकनीकों से तैयार किया जा रहा है।

ads

घोषित कार्यक्रम

अंडर-14 का ट्रायल 24 अगस्त, अंडर-19 का 31 अगस्त, अंडर-23 और सीनियर का 7 सितंबर, जबकि अंडर-16 का ट्रायल 14 सितंबर को होगा। आयु वर्ग के हिसाब से कट-ऑफ डेट तय की गई है।

Adst

पूर्व में जुलाई माह में ट्रायल दे चुके खिलाड़ियों को छोड़कर नए खिलाड़ियों से 500 रुपये पंजीयन शुल्क लिया जाएगा।

ट्रायल में सम्मिलित होने वाले खिलाड़ियों को 6 वर्ष का मार्कशीट, डिजिटल जन्म प्रमाणपत्र, फोटोयुक्त पीवीसी आधार कार्ड, जिले का मूल निवास प्रमाणपत्र और हाल की पासपोर्ट साइज फोटो साथ लानी होगी। साथ ही इन सभी दस्तावेजों की पीडीएफ प्रति भी अनिवार्य है। खिलाड़ियों को सफेद ड्रेस में उपस्थित होना होगा। यदि खिलाड़ी या उनके अभिभावक सरकारी सेवा में हैं, तो जिले में कम से कम छह माह का कार्यकाल होना आवश्यक है।

संघ ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों के लिए विशेष कैंप आयोजित होगा। इस दौरान आपसी मैचों और कोचिंग स्टाफ के मूल्यांकन के आधार पर 15 खिलाड़ियों का अंतिम चयन कर उन्हें सरगुजा की ओर से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उतारा जाएगा। चयन प्रक्रिया में संजय सिंह और विवेक सिंह बतौर चयनकर्ता शामिल रहेंगे।

इधर, 19 अगस्त से गांधी स्टेडियम, अंबिकापुर में विशेष फिटनेस कैंप जारी है। रायपुर से आए अनुभवी फिटनेस कोच राहुल सिंह खिलाड़ियों को वार्मअप, स्ट्रेचिंग, रनिंग, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और डाइट मैनेजमेंट का प्रशिक्षण दे रहे हैं। यह कैंप निशुल्क है और संघ चाहता है कि अधिक से अधिक खिलाड़ी इसका लाभ उठाएं।

संघ अध्यक्ष आदितेश्वर शरण सिंह देव ने कहा कि फिटनेस अब विकल्प नहीं, बल्कि सफलता की अनिवार्य शर्त बन चुकी है। नियमित कैंप और निष्पक्ष चयन से सरगुजा को नई प्रतिभाएं मिलेंगी। वहीं संघ के कोषाध्यक्ष शैलू सिंह और कोच अलंकार तिवारी ने सभी इच्छुक खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेज और खेल सामग्री के साथ समय पर पहुंचने का अनुरोध किया है।

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.