Raja Raghuwanshi murder : राजा रघुवंशी मर्डर केस, शिलॉन्ग कोर्ट ने चालान पेश करने की तय की डेडलाइन

Raja Raghuwanshi murder : इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में जांच तेजी पकड़ चुकी है। शिलॉन्ग कोर्ट ने मेघालय पुलिस को आदेश दिया है कि वह 1 सितंबर तक चालान पेश करे। इसी सिलसिले में मेघालय पुलिस की एसआईटी (Special Investigation Team) इन दिनों इंदौर में जांच कर रही है। एसआईटी ने फरारी के दौरान आरोपी राज कुशवाहा से जुड़े पहलुओं की जांच की। टीम ने उसके दोस्तों भरत जाधव और अभिषेक मोरे से पूछताछ की। दोनों ने बताया कि राज और वे एक ही कॉलोनी में रहते थे और वहीं दोस्ती हुई थी। हालांकि, उन्होंने सोनम और राज के रिश्तों के बारे में कोई जानकारी होने से इनकार किया। मोबाइल दुकान से सिम कार्ड की खरीदारी एसआईटी ने बाणगंगा इलाके की उस मोबाइल दुकान का भी दौरा किया, जहां से राज ने फरारी के दौरान दो सिम कार्ड खरीदे थे। इनमें से एक सिम आनंद कुर्मी के दस्तावेजों पर लिया गया था, जो हत्याकांड में शामिल रहा है। मामले में सबूत मिटाने के आरोपी शिलोम जेम्स, भूपेंद्र भदौरिया और बलवीर अहिरवार को पहले ही जमानत मिल चुकी है। अब एसआईटी नए सबूत जुटाकर इनकी जमानत रद्द कराने की तैयारी कर रही है। इंदौर में जिन लोगों से पूछताछ हुई है, उन्हें केस में गवाह बनाया जा सकता है। राजा के परिजनों का रुख राजा रघुवंशी के परिजन लगातार कोर्ट में सक्रिय हैं। उनके वकील ने पहले भी आरोपियों की जमानत याचिकाओं का विरोध किया था। परिवार को जानकारी मिली है कि सोनम के परिवार ने उसके बचाव के लिए एक वकील नियुक्त किया है। राजा के परिजन अब भी आरोपियों की जमानत का विरोध करने के लिए तैयार हैं। कैसे हुआ था हत्याकांड? 11 मई को इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की शादी सोनम से हुई थी। 20 मई को दोनों हनीमून पर मेघालय पहुंचे और 22 मई को सोहरा घूमने निकले। बताया जाता है कि दोनों ने एक एक्टिवा किराए पर ली थी। इसी यात्रा के दौरान राजा की हत्या कर शव को शिलॉन्ग की खाई में फेंक दिया गया, जिसे बाद में पुलिस ने बरामद किया। राजा रघुवंशी हत्याकांड अब नए मोड़ पर है। एसआईटी सबूत जुटाने और गवाहों की सूची मजबूत करने में लगी है। वहीं, राजा का परिवार आरोपियों को सख्त सजा दिलाने के लिए कोर्ट में डटा हुआ है। आने वाले दिनों में शिलॉन्ग कोर्ट में चालान पेश होने के बाद इस केस की दिशा और स्पष्ट हो जाएगी। Read More  : Colombia terror attack: कोलंबिया में आतंकियों का तांडव, बम धमाका और ड्रोन अटैक में 18 की मौत

Raja Raghuwanshi murder : इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में जांच तेजी पकड़ चुकी है। शिलॉन्ग कोर्ट ने मेघालय पुलिस को आदेश दिया है कि वह 1 सितंबर तक चालान पेश करे। इसी सिलसिले में मेघालय पुलिस की एसआईटी (Special Investigation Team) इन दिनों इंदौर में जांच कर रही है। एसआईटी ने फरारी के दौरान आरोपी राज कुशवाहा से जुड़े पहलुओं की जांच की। टीम ने उसके दोस्तों भरत जाधव और अभिषेक मोरे से पूछताछ की। दोनों ने बताया कि राज और वे एक ही कॉलोनी में रहते थे और वहीं दोस्ती हुई थी। हालांकि, उन्होंने सोनम और राज के रिश्तों के बारे में कोई जानकारी होने से इनकार किया।

ads

मोबाइल दुकान से सिम कार्ड की खरीदारी

एसआईटी ने बाणगंगा इलाके की उस मोबाइल दुकान का भी दौरा किया, जहां से राज ने फरारी के दौरान दो सिम कार्ड खरीदे थे। इनमें से एक सिम आनंद कुर्मी के दस्तावेजों पर लिया गया था, जो हत्याकांड में शामिल रहा है। मामले में सबूत मिटाने के आरोपी शिलोम जेम्स, भूपेंद्र भदौरिया और बलवीर अहिरवार को पहले ही जमानत मिल चुकी है। अब एसआईटी नए सबूत जुटाकर इनकी जमानत रद्द कराने की तैयारी कर रही है। इंदौर में जिन लोगों से पूछताछ हुई है, उन्हें केस में गवाह बनाया जा सकता है।

Adst

राजा के परिजनों का रुख

राजा रघुवंशी के परिजन लगातार कोर्ट में सक्रिय हैं। उनके वकील ने पहले भी आरोपियों की जमानत याचिकाओं का विरोध किया था। परिवार को जानकारी मिली है कि सोनम के परिवार ने उसके बचाव के लिए एक वकील नियुक्त किया है। राजा के परिजन अब भी आरोपियों की जमानत का विरोध करने के लिए तैयार हैं।

कैसे हुआ था हत्याकांड?

11 मई को इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की शादी सोनम से हुई थी। 20 मई को दोनों हनीमून पर मेघालय पहुंचे और 22 मई को सोहरा घूमने निकले। बताया जाता है कि दोनों ने एक एक्टिवा किराए पर ली थी। इसी यात्रा के दौरान राजा की हत्या कर शव को शिलॉन्ग की खाई में फेंक दिया गया, जिसे बाद में पुलिस ने बरामद किया। राजा रघुवंशी हत्याकांड अब नए मोड़ पर है। एसआईटी सबूत जुटाने और गवाहों की सूची मजबूत करने में लगी है। वहीं, राजा का परिवार आरोपियों को सख्त सजा दिलाने के लिए कोर्ट में डटा हुआ है। आने वाले दिनों में शिलॉन्ग कोर्ट में चालान पेश होने के बाद इस केस की दिशा और स्पष्ट हो जाएगी।

Read More  : Colombia terror attack: कोलंबिया में आतंकियों का तांडव, बम धमाका और ड्रोन अटैक में 18 की मौत

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • झारखंड
    • राजस्थान
    • ओडिशा

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company. 

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst