Nikki Murder Case : नोएडा के सेक्टर-70 से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपने ही बेटे के सामने पत्नी को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। मृतका निक्की की शादी आरोपी विपिन भाटी से नौ साल पहले हुई थी। पुलिस के अनुसार, विपिन अपनी पत्नी पर मायके से 35 लाख रुपए लाने का दबाव बना रहा था। जब महिला ने इंकार किया, तो उसे बेरहमी से पीटा गया और फिर आग के हवाले कर दिया गया। घटना के दिन निक्की को पहले उसके पति और सास ने मिलकर लात-घूंसों से पीटा। वह छोड़ देने की मिन्नतें करती रही लेकिन किसी ने एक न सुनी। इसके बाद विपिन ने पेट्रोल छिड़क कर उसे आग के हवाले कर दिया। यह पूरा दृश्य उनके बेटे के सामने हुआ। बहन ने वीडियो बनाकर बचाने की कोशिश की निक्की की बहन, जो उस वक्त घर पर मौजूद थी, ने उसे बचाने की कोशिश की और घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड करने लगी। लेकिन आरोपी ने उसकी भी पिटाई कर दी। वीडियो में निक्की को जलते हुए सीढ़ियों से नीचे की ओर भागते हुए देखा जा सकता है। निक्की की चीखें सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कंबल डालकर किसी तरह आग बुझाई और गंभीर हालत में फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसकी हालत को नाजुक बताते हुए तुरंत दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। जहां 22 अगस्त को निक्की ने दम तोड़ दिया। बहन की शिकायत पर केस दर्ज निक्की की मौत के बाद उसकी बहन ने थाना फेस-3 में आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए 23 अगस्त को विपिन भाटी को गिरफ्तार कर लिया। 24 अगस्त को जब पुलिस विपिन को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल ले जा रही थी, तभी वह दरोगा की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने पीछा कर सिरसा चौराहे के पास उसे पैर में गोली मारकर दोबारा काबू में लिया। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी विपिन ने पुलिस के सामने बयान दिया, “मुझे कोई पछतावा नहीं है। मैंने कुछ नहीं किया। मियां-बीवी में लड़ाई होती रहती है।” पुलिस ने घटनास्थल से निक्की को जलाने में इस्तेमाल किया गया थिनर भी बरामद कर लिया है। समाज के लिए चेतावनी है यह घटना यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि दहेज प्रथा आज भी हमारे समाज की जड़ें खोखली कर रही है। कानून होने के बावजूद महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठते हैं। अब जरूरत है दोषियों को सख्त सजा देने की, ताकि समाज में एक सशक्त संदेश जाए। Read More : Rahul Gandhi kiss incident: बाइक यात्रा के दौरान राहुल गांधी को युवक ने किया किस, अररिया में सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
















