नेशनल हाइवे 43 पर दर्दनाक हादसा, ठेकेदार युवक की मौत

Ambikapur News : अंबिकापुर रेलवे स्टेशन के पास नेशनल हाइवे 43 पर रविवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। गड्ढे में फंसे टायर के फटने से बेकाबू ब्रेजा कार खड़े हुए ब्रेकडाउन ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में गोधनपुर निवासी 26 वर्षीय युवा ठेकेदार अतुल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार उसके दो साथी बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार, अतुल सिंह अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने अंबिकापुर से अजबनगर की ओर जा रहा था। रात करीब 9 बजे जैसे ही वह रेलवे स्टेशन के समीप पहुंचा, सड़क पर बने बड़े गड्ढे में उसका टायर घुस गया और फट गया। इससे कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े ब्रेकडाउन ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। अतुल का सिर ट्रक में लगे लोहे के एंगल से टकरा गया। गंभीर रूप से घायल अतुल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अतुल सिंह अपने चाचा, ठेकेदार एवं कांग्रेस नेता राम विनय सिंह के साथ ठेकेदारी का काम देखता था। हादसे के वक्त उसकी पत्नी अपने दो वर्षीय बच्चे के इलाज के लिए मायके पटना गई हुई थी। दुर्घटना की खबर मिलते ही परिवार सदमे में डूब गया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि एनएच 43 की हालत बेहद खराब है और जगह-जगह बड़े गड्ढे हैं। हादसे वाली जगह पर भी गड्ढों में बारिश का पानी भरा हुआ था, जिससे खतरा और बढ़ गया। यहीं नहीं, गैरेज संचालक अक्सर ब्रेकडाउन ट्रक सड़क किनारे खड़े कर देते हैं। रविवार रात भी ब्रेजा से पहले एक बाइक और एक ऑटो उसी ट्रक से टकरा चुके थे। मामले की पुलिस जांच जारी है।

Ambikapur News : अंबिकापुर रेलवे स्टेशन के पास नेशनल हाइवे 43 पर रविवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। गड्ढे में फंसे टायर के फटने से बेकाबू ब्रेजा कार खड़े हुए ब्रेकडाउन ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में गोधनपुर निवासी 26 वर्षीय युवा ठेकेदार अतुल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार उसके दो साथी बाल-बाल बच गए।

ads

जानकारी के अनुसार, अतुल सिंह अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने अंबिकापुर से अजबनगर की ओर जा रहा था। रात करीब 9 बजे जैसे ही वह रेलवे स्टेशन के समीप पहुंचा, सड़क पर बने बड़े गड्ढे में उसका टायर घुस गया और फट गया। इससे कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े ब्रेकडाउन ट्रक से जा टकराई।

Adst

TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबर TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबरटक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। अतुल का सिर ट्रक में लगे लोहे के एंगल से टकरा गया। गंभीर रूप से घायल अतुल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अतुल सिंह अपने चाचा, ठेकेदार एवं कांग्रेस नेता राम विनय सिंह के साथ ठेकेदारी का काम देखता था। हादसे के वक्त उसकी पत्नी अपने दो वर्षीय बच्चे के इलाज के लिए मायके पटना गई हुई थी। दुर्घटना की खबर मिलते ही परिवार सदमे में डूब गया।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि एनएच 43 की हालत बेहद खराब है और जगह-जगह बड़े गड्ढे हैं। हादसे वाली जगह पर भी गड्ढों में बारिश का पानी भरा हुआ था, जिससे खतरा और बढ़ गया। यहीं नहीं, गैरेज संचालक अक्सर ब्रेकडाउन ट्रक सड़क किनारे खड़े कर देते हैं। रविवार रात भी ब्रेजा से पहले एक बाइक और एक ऑटो उसी ट्रक से टकरा चुके थे। मामले की पुलिस जांच जारी है।

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • झारखंड
    • राजस्थान
    • ओडिशा

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company. 

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst