EV Launch India: भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की दिशा में एक और बड़ा कदम बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के हंसलपुर में मारुति की पहली इलेक्ट्रिक SUV ई-विटारा को एक्सपोर्ट के लिए फ्लैग-ऑफ किया। यह EV पूरी तरह से ‘Make in India’ इनिशिएटिव के तहत भारत में बनी है और इसे यूरोप, जापान समेत 100 से ज्यादा देशों में निर्यात किया जाएगा।

500+ किमी की ड्राइव रेंज और दो बैटरी विकल्प
ई-विटारा में 49kWh और 61kWh के दो बैटरी पैक विकल्प दिए गए हैं। मारुति का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक SUV एक बार फुल चार्ज होने पर 500 किलोमीटर से ज्यादा की ड्राइविंग रेंज देगी। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक SUV का प्रोडक्शन फरवरी 2025 से सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट में शुरू कर दिया है।

कीमत और वेरिएंट्स की संभावित जानकारी
मारुति की ई-विटारा को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किए जाने की संभावना है:
49kWh बैटरी पैक मॉडल: ₹20 लाख (एक्स-शोरूम)
61kWh बैटरी पैक मॉडल: ₹25 लाख (एक्स-शोरूम)
AWD (ऑलग्रिप) वर्जन: ₹30 लाख (एक्स-शोरूम)
भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला MG ZS EV, टाटा कर्व EV, हुंडई क्रेटा EV और महिंद्रा BE05 जैसी इलेक्ट्रिक SUVs से होगा।
हार्टेक्ट-ई प्लेटफॉर्म पर तैयार, टोयोटा के साथ मिलकर डेवलप
ई-विटारा को नए हार्टेक्ट-ई प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है जिसे मारुति-सुजुकी ने टोयोटा के साथ मिलकर डेवलप किया है। यह SUV अपनी EVX कॉन्सेप्ट डिजाइन के करीब नजर आती है।
डिजाइन हाइलाइट्स:
फ्रंट में पतली LED हेडलाइट्स, Y-शेप्ड DRL, और इंटीग्रेटेड फॉग लाइट्स
साइड से मस्क्यूलर लुक, 19-इंच ब्लैक अलॉय व्हील्स और बॉडी क्लैडिंग
C-पिलर पर रियर डोर हैंडल और इलेक्ट्रिक सनरूफ
रियर में कनेक्टेड LED टेललाइट्स जो कॉन्सेप्ट जैसी लगती हैं
‘Make in India’ को मिलेगा बूस्ट
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा इस गाड़ी को हरी झंडी दिखाना सिर्फ एक लॉन्च नहीं, बल्कि भारत के ऑटो सेक्टर में आत्मनिर्भरता और निर्यात क्षमताओं को बढ़ावा देने वाला कदम भी है। इस मॉडल का 100+ देशों में एक्सपोर्ट किया जाना यह दर्शाता है कि भारत अब ग्लोबल EV मार्केट में प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार है।
मारुति ई-विटारा भारत की पहली मास-मार्केट EV SUV होगी जिसे बड़े पैमाने पर इंटरनेशनल मार्केट में उतारा जाएगा। इसके डिजाइन, रेंज और फीचर्स इसे भारतीय ग्राहकों के साथ-साथ ग्लोबल मार्केट में भी आकर्षक विकल्प बना सकते हैं। आने वाले महीनों में इसके लॉन्च की तारीख और बुकिंग की जानकारी का इंतजार रहेगा।’










