शंकर भगवान के साथ सीएम और स्वास्थ्य मंत्री की तस्वीर की पूजा कर रहे एनएचएम कर्मचारी, बोले – अब तो चमत्कार ही चाहिए!

Korea News : छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में पिछले 20 दिनों से हड़ताल पर बैठे एनएचएम कर्मचारी अब सरकार से उम्मीद छोड़कर सीधे भगवान का दरवाज़ा खटखटाने लगे हैं। मंगलवार को कर्मचारियों ने हड़ताल स्थल को मंदिर का रूप दे दिया। भगवान शंकर की तस्वीर के साथ मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री की तस्वीर सजाई गई और बाकायदा अगरबत्ती घुमाकर पूजा-अर्चना की गई।

ads

कर्मचारियों का कहना था कि सरकार से जितनी बार गुहार लगाई, हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। धरना-प्रदर्शन और रैली से कुछ नहीं हुआ तो अब उन्होंने सोचा कि “ऊपर वाले” से ही गुहार लगाई जाए, शायद अबकी बार कोई चमत्कार हो जाए।

ads

एनएचएम जिला अध्यक्ष राजेश सिंह ने तंज कसते हुए कहा – “सरकार ने बार-बार कहा कि हमारी मांगें मानी जाएंगी, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। मजबूरी में हमें नेताओं को भगवान बनाकर पूजा करनी पड़ रही है। अब या तो भगवान शंकर कृपा करेंगे या फिर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ही अवतार लेकर हमारी मांगे पूरी करेंगे।”

हड़ताल स्थल पर मौजूद कर्मचारियों ने कहा कि यह पूजा-अर्चना सरकार को जगाने का तरीका है। “जब नेताओं को भगवान बना दिया है तो शायद उनकी अंतरात्मा जागे और हमारे परिवारों की परेशानियों को समझें।”

20 दिन से जारी यह हड़ताल अब धीरे-धीरे व्यंग्य और प्रतीकात्मक विरोध का मंच बनती जा रही है। कर्मचारी साफ कह रहे हैं कि जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी, आंदोलन और तेज़ होगा।

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.