Congress on roads on fertilizer crisis : खरीफ सीजन में खाद की कमी, कालाबाजारी और एग्री स्टेट पंजीयन की खामियों को लेकर सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी ने बड़ा आंदोलन किया। जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक के नेतृत्व में शुक्रवार को ग्राम डिगमा में धरना-प्रदर्शन कर बनारस रोड पर सांकेतिक चक्काजाम किया गया। बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण भी इस आंदोलन में शामिल हुए।

खाद की कालाबाजारी से किसान त्रस्त
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि खरीफ सीजन की शुरुआत से ही समितियों में यूरिया, डीएपी और कॉम्प्लेक्स खाद की कमी बनी हुई है। 266 रुपये की यूरिया बोरी कालाबाजारियों द्वारा 800 रुपये में बेची जा रही है। जिलाध्यक्ष पाठक ने कहा, “जैसे शिशु को समय पर दूध चाहिए, वैसे ही फसल को समय पर खाद चाहिए।” उन्होंने मांग की कि कालाबाजारी करने वालों पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई हो।


भाजपा सरकार पर किसानों की उपेक्षा का आरोप
पीसीसी उपाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव और निगम नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जानबूझकर किसानों को खाद नहीं दे रही ताकि धान उत्पादन घटे और सरकार पर खरीदी का बोझ कम पड़े। डीएपी की अनुपलब्धता पर पीसीसी महामंत्री द्वितेन्द्र मिश्रा ने मोदी सरकार को घेरा और कहा कि “रूस से अम्बानी के लिए सस्ता तेल आयात हो रहा है, लेकिन किसानों को खाद उपलब्ध कराने में युद्ध आड़े आ रहा है।”
एग्री स्टेट पंजीयन की खामियां
सभा में एग्री स्टेट पंजीयन भी बड़ा मुद्दा बना। पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि धान खरीदी और लाभकारी योजनाओं को इससे जोड़ा गया है, लेकिन प्रचार-प्रसार और पोर्टल की व्यवस्था लचर होने से किसान पंजीयन से वंचित हो रहे हैं।
सिंहदेव की रणनीति पर हुआ आंदोलन
यह आंदोलन पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव की रणनीति का हिस्सा रहा। सिंहदेव ने पहले ही खाद संकट को लेकर सरकार को घेरा था। कांग्रेस ने प्रशासन को ज्ञापन देकर 3 दिन का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर आंदोलन किया गया। कांग्रेस ने साफ किया कि चक्काजाम प्रतीकात्मक रहेगा क्योंकि उद्देश्य किसान हित है, आमजन को परेशान करना नहीं।
सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन
कांग्रेस ने प्रशासन को सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी गई कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र होगा। किसानों के समर्थन में उठी यह आवाज अब प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है। धरना, प्रदर्शन और सांकेतिक चक्काजाम के कार्यक्रम का संचालन दुर्गेश गुप्ता ने किया और आभार प्रदर्शन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत सिन्हा ने किया।
इस दौरान विनय शर्मा, इंद्रजीत सिंह धंजल, रामविनय सिंह, जगन्नाथ कुशवाहा, मुनेश्वर राजवाड़े, नारद गुप्ता, अनिल सिंह, शैलेंद्र सोनी, अनूप मेहता, जमील खान, लोकेश कुमार, विकल झा, प्रीति सिंह, आशीष शील, विक्रम सोनपाकर, संजय सिंह, वेदप्रकाश शर्मा, पापिन्दर सिंह, मेराज रंगरेज, जीवन यादव, चंद्रप्रकाश सिंह, रजनीश सिंह, नीतीश चौरसिया, सतीश बारी, विनय गुप्ता, विकास केशरी, प्रभात रंजन सिन्हा, प्रमोद चौधरी, उत्तम राजवाड़े, अविनाश कुमार, रामू घोष, दिलीप धर, विकास शर्मा, अमितेज सिंह, अमित सिंह, रोशन कन्नौजिया, विवेक पैकरा, जयंत राजवाड़े, मो आतिफ, पारस राजवाड़े, सरिता महंत, बालेश्वर तिर्की, सुरेंद्र गुप्ता, संजर नवाज, नेहा तिवारी, मोहरमोनीय, प्रिय सिंह, सरिता पैकरा, रंजना देवी, आशा सोनी, अनिता सिन्हा, संगीता मिंज, शकुंतला राजवाड़े, साधना राजवाड़े, लीला राजवाड़े, सोनिया राजवाड़े, रजमेन, देवंती राजवाड़े, रीता राजवाड़े, मंजू राजवाड़े, चंद्रकांती, सुनील सोनी, उमाशंकर सिंह, केदार सिन्हा, विकास कुमार सिंह, कृष्ण कुमार सेमरिया आदि उपस्थित थे।










