Ajay Rai RSS Remark: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की है, जिससे राजनीतिक गलियारों में भूचाल आ गया है। वाराणसी में मीडिया से बातचीत के दौरान अजय राय ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के “तीन बच्चे” वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए RSS को ‘रं…. वों की फौज’ कह दिया। इस बयान के बाद कांग्रेस पर एक बार फिर विपक्षी दलों ने हिंदू विरोधी मानसिकता फैलाने का आरोप लगाया है। मोहन भागवत के बयान पर अजय राय का पलटवार दरअसल, मोहन भागवत ने हाल ही में दिल्ली में कहा था कि “हर परिवार में तीन बच्चे होने चाहिए। इससे संतुलन बना रहेगा और हिंदू समाज की जनसंख्या में गिरावट पर काबू पाया जा सकेगा।” इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अजय राय ने कहा: “संघ प्रमुख खुद शादी करें, फिर निर्देश जारी करें। RSS में महिलाएं हैं ही नहीं, उनका सम्मान भी नहीं होता। नीचे से ऊपर तक ‘रं…. वों की फौज’ भरी पड़ी है।” उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं आने लगीं, और BJP नेताओं ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। अजय राय के पुराने विवादित बयान यह पहली बार नहीं है जब अजय राय अपने बयानों को लेकर विवादों में आए हों।4 मई 2025 को उन्होंने राफेल डील पर तंज कसते हुए कहा था:”जब सरकार ने राफेल खरीदा था, तब रक्षा मंत्री ने उसमें नींबू-मिर्च बांध दिया था। क्या यह राफेल नींबू मिर्च बांधने के लिए आया है?”इसके अलावा, उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा था:”जो नरेंद्र मोदी अपनी पत्नी के सिंदूर की हिफाजत नहीं कर पाए, वो ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की बात कर रहे हैं।” सियासी प्रतिक्रिया तेज BJP ने इस बयान को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। पार्टी नेताओं का कहना है कि “कांग्रेस की विचारधारा सनातन विरोधी है और ऐसे नेता उसकी असलियत उजागर कर रहे हैं।”संघ समर्थकों और दक्षिणपंथी संगठनों ने भी अजय राय से माफी की मांग की है, जबकि कांग्रेस नेतृत्व की ओर से अब तक कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं आई है। अजय राय का ताजा बयान कांग्रेस के लिए एक और राजनीतिक संकट खड़ा कर सकता है, खासकर ऐसे समय में जब पार्टी आगामी चुनावों की रणनीति बना रही है। यह देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस इस विवाद से खुद को कैसे अलग करती है या इसका बचाव करती है। Read More : Rahul Gandhi reaction: दरभंगा में पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी के बाद पटना में बवाल,राहुल गांधी ने दी प्रतिक्रिया
















