Navya Malik Remand : रायपुर ड्रग्स केस, ‘ड्रग्स क्वीन’ नव्या मलिक की रिमांड 3 दिन बढ़ी

Navya Malik Remand :  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ड्रग्स तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। इंटीरियर डिजाइनर नव्या मलिक को MDMA और पाकिस्तानी हेरोइन बेचने के आरोप में रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नव्या से 30 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। पुलिस के मुताबिक, इस ड्रग्स सिंडिकेट के संपर्क में करीब 850 रईसजादे थे, जिनमें होटल कारोबारियों और राजनेताओं के बेटों के नाम भी शामिल हैं।

ads

करोड़ों की ड्रग्स और पाकिस्तानी पिस्टल बरामद

जांच के दौरान पुलिस ने नव्या मलिक और अन्य आरोपियों के पास से करोड़ों रुपये की ड्रग्स और एक पाकिस्तानी पिस्टल भी बरामद की है। नव्या को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया।

Adst

चार और गिरफ्तारियां, बड़ा नेटवर्क उजागर

ड्रग्स तस्करी मामले में नव्या के अलावा विधि अग्रवाल (27), सोहेल खान (29), जुनैद अख्तर (28) और ऋषीराज टंडन को भी गिरफ्तार किया गया है। विधि अग्रवाल को भी 3 दिन की रिमांड पर भेजा गया है, जबकि अयान खान, जुबैर अख्तर और ऋषीराज को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

युवतियों की भी सक्रिय भूमिका

जांच में यह भी सामने आया है कि इस सिंडिकेट में महिलाओं की भी अहम भूमिका रही है। पंजाब निवासी लवजीत सिंह, रायपुर के रुपिंदर उर्फ पाब्लो और नव्या मलिक से पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं। लवजीत और पाब्लो से हेरोइन खरीदने वालों की लिस्ट, वहीं नव्या से MDMA खरीदने वाले रसूखदारों की जानकारी पुलिस के हाथ लगी है।

850 रईसजादों की सूची तैयार

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अब तक सामने आए 850 से ज्यादा हाई-प्रोफाइल युवाओं की सूची तैयार की जा रही है। इन सभी से पूछताछ होगी और जो भी इस अवैध कारोबार में लिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Adst

आगे हो सकते हैं और खुलासे

एनडीपीएस कोर्ट ने 6 सितंबर तक पुलिस रिमांड की अनुमति दी है। इस दौरान नव्या मलिक और विधि अग्रवाल से गहन पूछताछ की जाएगी। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में और बड़े नाम सामने आ सकते हैं।

रायपुर ड्रग्स सिंडिकेट के इस मामले ने राज्य ही नहीं, देशभर में सनसनी फैला दी है। पुलिस की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और इस हाई-प्रोफाइल केस में आने वाले दिनों में और भी चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।

Read More  : iPhone 16 और iPhone 16 Plus पर भारी डिस्काउंट,लॉन्च से पहले कम दाम में खरीदें iPhone 17

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.