Football competition : रोमांचक मुकाबले में यूनाइटेड 11 अंबिकापुर और न्यू स्टार क्लब कोटया ने दर्ज की शानदार जीत

Football competition : नगर के गांधी स्टेडियम में जारी संभाग स्तरीय सरगुजा लीग कम नॉकआउट फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 के अंतर्गत गुरुवार को खेले गए मुकाबलों में दर्शकों ने रोमांचक खेल का लुत्फ उठाया। फुटबॉल के मैदान में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर तालियों की गड़गड़ाहट बटोरी। पहले मैच में यूनाइटेड 11 अंबिकापुर ने कर्रा क्लब को 4-1 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया, वहीं दूसरे मैच में न्यू स्टार क्लब कोटया ने हर्राटिकरा क्लब को 4-0 से मात देकर विजयी लय कायम रखी।

ads

TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबर

Adst

पहला मैच : यूनाइटेड 11 अंबिकापुर की धमाकेदार जीत

फुटबॉल क्लब कर्रा और यूनाइटेड 11 अंबिकापुर के बीच खेले गए पहले मुकाबले में शुरुआत से ही यूनाइटेड 11 ने छोटे-छोटे पास और सटीक तालमेल से खेल पर पकड़ बना ली। प्रथम हाफ में टीम ने तीन गोल दागकर बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में कर्रा की टीम ने एक गोल कर अंतर को कम किया, लेकिन अंतिम पलों में अंबिकापुर ने चौथा गोल दागते हुए मुकाबला 4-1 से अपने नाम कर लिया।

दूसरा मैच : अनित सिंह के नाम रहा मैदान

दूसरे मैच में न्यू स्टार क्लब कोटया और फुटबॉल क्लब हर्राटिकरा आमने-सामने हुए। कोटया की ओर से अनित सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार चार गोल किए। प्रथम हाफ में ही कोटया ने 2-0 की बढ़त बना ली थी। हर्राटिकरा ने दूसरे हाफ में गोल करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं, अनित ने अंतिम क्षणों में दो और गोल दागकर टीम को 4-0 से बड़ी जीत दिलाई। अनित सिंह शानदार चार गोलों के साथ मैच के मैन ऑफ द मैच रहे।

आज के मुकाबलों में निर्णायक की भूमिका दिनेश जायसवाल, आयुष, अंकुश, अमित पाण्डेय, मंगल, दीपक कुजूर, कमलेश किसपोट्टा, अखिला रजवाड़े, ललित किशोर और दिनेश तिर्की ने निभाई। द्वितीय मैच के मुख्य अतिथि जिला फुटबॉल संघ सरगुजा के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा एवं छत्तीसगढ़ फुटबॉल टीम के कोच रामबहादुर लांबा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Adst

कल होंगे दो मुकाबले

प्रतियोगिता के तहत कल (5 सितंबर) को पहला मैच नव युवक क्लब मोहनपुर विरुद्ध एफ.सी. राता और दूसरा मैच आदिवासी क्लब डकवा विरुद्ध न्यू ब्याज क्लब बृजनगर के बीच खेला जाएगा।

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.