BCCI salary list : भारतीय क्रिकेट में विराट कोहली और रोहित शर्मा न सिर्फ प्रदर्शन के लिहाज़ से बड़े नाम हैं, बल्कि सैलरी के मामले में भी ये टॉप पर हैं। दोनों खिलाड़ी अब केवल वनडे क्रिकेट में सक्रिय हैं, लेकिन फिर भी भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) से उन्हें सालाना 7 करोड़ रुपये की मोटी रकम मिलती है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोहित और कोहली के अलावा सिर्फ दो और खिलाड़ी ही हैं जिन्हें BCCI समान स्तर की सैलरी देता है? आइए जानते हैं कौन हैं ये खिलाड़ी और BCCI का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम कैसे काम करता है।

BCCI का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम
BCCI हर साल खिलाड़ियों के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी करता है, जिसमें उन्हें उनके प्रदर्शन और फॉर्मेट के आधार पर चार अलग-अलग ग्रेड में बांटा जाता है:
ग्रेड A+ – ₹7 करोड़ सालाना
ग्रेड A – ₹5 करोड़
ग्रेड B – ₹3 करोड़
ग्रेड C – ₹1 करोड़
इस लिस्ट के अनुसार, ग्रेड A+ में शामिल खिलाड़ियों को सर्वोच्च सैलरी मिलती है।
रोहित शर्मा और विराट कोहली की स्थिति
हाल ही में टी20 और टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले चुके रोहित शर्मा और विराट कोहली अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसके बावजूद BCCI ने उन्हें A+ ग्रेड में बनाए रखा है, जिससे उन्हें सालाना ₹7 करोड़ की सैलरी मिलती है।
ये फैसला इस बात को दर्शाता है कि भले ही दोनों खिलाड़ी सीमित मैच खेल रहे हों, लेकिन उनका अनुभव और प्रभाव भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद अहम है।
ये दो खिलाड़ी भी हैं A+ ग्रेड में
रोहित और कोहली के अलावा जिन दो खिलाड़ियों को ग्रेड A+ का दर्जा मिला है, वे हैं: जसप्रीत बुमराह – भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज और सभी फॉर्मेट में टीम इंडिया की पहली पसंद। रवींद्र जडेजा – ऑलराउंडर के रूप में टीम की रीढ़, जो बल्ले और गेंद दोनों से मैच पलटने की क्षमता रखते हैं। इन दोनों खिलाड़ियों को भी सालाना ₹7 करोड़ मिलते हैं।
एशिया कप और भविष्य की योजनाएं
विराट और रोहित अब T20 प्रारूप से हट चुके हैं, इसलिए वे 2025 एशिया कप, जो टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा, में नजर नहीं आएंगे। दोनों का अगला और संभवतः अंतिम टूर्नामेंट होगा चैंपियंस ट्रॉफी 2025, जिसमें वे आखिरी बार भारतीय टीम की कप्तानी और बल्लेबाजी की कमान संभालते नजर आए थे। BCCI के शेड्यूल के मुताबिक, अगर दोनों खिलाड़ी फिट रहते हैं और चयन में बने रहते हैं, तो वे 2025 में सिर्फ 6 वनडे मैच ही खेलेंगे।
BCCI की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट इस बात का प्रमाण है कि बोर्ड सिर्फ फॉर्मेट के आधार पर नहीं, बल्कि खिलाड़ियों के अनुभव, फिटनेस और योगदान को देखते हुए सैलरी तय करता है।रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा – ये चार नाम आज भी भारतीय क्रिकेट की रिड की हड्डी बने हुए हैं।
Read More : Mor Singh school: अपने घर को बना दिया स्कूल, मोर सिंह की मिसाल, जिसने पीपलोदी गांव की शिक्षा को दी नई राह










