ग्रेडर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत – दादा गंभीर रूप से घायल

Ramanujganj News : रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम सनवाल-त्रिशूली मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य के दौरान सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। लोक निर्माण विभाग (PWD) की देखरेख में ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा काम मौत का सबब बन गया, जब ग्रेडर मशीन की लापरवाही से तीन वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई और उसके दादा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से पूरे त्रिशूली गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी अनुसार ग्राम त्रिशूली निवासी नंदलाल गुप्ता (45) अपनी मां लालो देवी (65) और नाती आकर्ष (3) के साथ उत्तर प्रदेश के घघरा से लौटकर गांव आ रहे थे। घर से महज एक किलोमीटर पहले गंगा पंडो के घर के पास सड़क निर्माण का काम चल रहा था। नंदलाल ने ग्रेडर को देख बाइक रोक ली और मशीन के हटने का इंतजार करने लगे। इसी दौरान चालक राजेश जायसवाल लापरवाही से ग्रेडर को पीछे करने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों इब्राहिम और महेंद्र साव ने आवाज भी लगाई, मगर चालक ने अनसुना कर दिया और ग्रेडर सीधा नंदलाल व उनके पोते पर चढ़ गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें बाहर निकाला, लेकिन बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नंदलाल का पैर टूट गया। उन्हें तुरंत सनवाल अस्पताल ले जाया गया। सनवाल थाना प्रभारी गजपति मिर्रे ने बताया कि ग्रेडर चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 304-ए (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज किया गया है, फिलहाल चालक फरार है। लोक निर्माण विभाग पर सवाल हादसे के बाद ग्रामीणों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। चालू सड़क पर बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के निर्माण कार्य कराया जा रहा था, न तो चेतावनी बोर्ड लगाए गए थे और न ही सुरक्षा कर्मी तैनात थे। ग्रामीणों ने ठेकेदार और जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग की है।

Ramanujganj News : रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम सनवाल-त्रिशूली मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य के दौरान सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। लोक निर्माण विभाग (PWD) की देखरेख में ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा काम मौत का सबब बन गया, जब ग्रेडर मशीन की लापरवाही से तीन वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई और उसके दादा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से पूरे त्रिशूली गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ads

TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबरजानकारी अनुसार ग्राम त्रिशूली निवासी नंदलाल गुप्ता (45) अपनी मां लालो देवी (65) और नाती आकर्ष (3) के साथ उत्तर प्रदेश के घघरा से लौटकर गांव आ रहे थे। घर से महज एक किलोमीटर पहले गंगा पंडो के घर के पास सड़क निर्माण का काम चल रहा था। नंदलाल ने ग्रेडर को देख बाइक रोक ली और मशीन के हटने का इंतजार करने लगे। इसी दौरान चालक राजेश जायसवाल लापरवाही से ग्रेडर को पीछे करने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों इब्राहिम और महेंद्र साव ने आवाज भी लगाई, मगर चालक ने अनसुना कर दिया और ग्रेडर सीधा नंदलाल व उनके पोते पर चढ़ गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें बाहर निकाला, लेकिन बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नंदलाल का पैर टूट गया। उन्हें तुरंत सनवाल अस्पताल ले जाया गया।

Adst

सनवाल थाना प्रभारी गजपति मिर्रे ने बताया कि ग्रेडर चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 304-ए (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज किया गया है, फिलहाल चालक फरार है।

लोक निर्माण विभाग पर सवाल

हादसे के बाद ग्रामीणों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। चालू सड़क पर बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के निर्माण कार्य कराया जा रहा था, न तो चेतावनी बोर्ड लगाए गए थे और न ही सुरक्षा कर्मी तैनात थे। ग्रामीणों ने ठेकेदार और जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग की है।

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • झारखंड
    • राजस्थान
    • ओडिशा

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company. 

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst