4 महीने से प्रोत्साहन राशि से वंचित मितानिनों ने किया सीएमएचओ ऑफिस का घेराव

Ambikapur News : प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था में रीढ़ की हड्डी कही जाने वाली मितानिनें पिछले चार महीने से अपने प्रोत्साहन राशि का इंतजार कर रही हैं। लगातार मेहनत करने के बावजूद भुगतान न होने से नाराज होकर मंगलवार को सरगुजा जिले की 200 से अधिक मितानिनें अंबिकापुर स्थित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय का घेराव करने पहुंचीं। प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ के बैनर तले जुटीं मितानिनों ने नारेबाजी करते हुए अधिकारियों से अपनी प्रोत्साहन राशि तत्काल जारी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार और विभाग स्वास्थ्य सेवाओं में मितानिनों की अहमियत को भलीभांति जानते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें लंबे समय से उनकी मेहनत की राशि से वंचित रखा जा रहा है। मितानिनों का कहना था कि गांव-गांव तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में वे 24 घंटे तत्पर रहती हैं। चाहे टीकाकरण अभियान हो, गर्भवती महिलाओं की देखरेख या बच्चों को कुपोषण से बचाना, हर मोर्चे पर मितानिनें अग्रणी भूमिका निभाती हैं। प्रोत्साहन राशि न मिलने से उनका आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य की प्राथमिक जिम्मेदारी उठाने वाली इन महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही भुगतान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान मितानिनों ने कहा कि बार-बार आश्वासन देने के बावजूद राशि का भुगतान न होना उनके साथ अन्याय है। उधर, सीएमएचओ कार्यालय में अधिकारियों ने मितानिनों की मांगों को सुना और कहा कि जल्द ही राशि जारी करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। फिलहाल आंदोलनरत मितानिनों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक उनके मेहनताने का भुगतान नहीं होता, वे आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगी।

Ambikapur News : प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था में रीढ़ की हड्डी कही जाने वाली मितानिनें पिछले चार महीने से अपने प्रोत्साहन राशि का इंतजार कर रही हैं। लगातार मेहनत करने के बावजूद भुगतान न होने से नाराज होकर मंगलवार को सरगुजा जिले की 200 से अधिक मितानिनें अंबिकापुर स्थित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय का घेराव करने पहुंचीं।

ads

TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबरप्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ के बैनर तले जुटीं मितानिनों ने नारेबाजी करते हुए अधिकारियों से अपनी प्रोत्साहन राशि तत्काल जारी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार और विभाग स्वास्थ्य सेवाओं में मितानिनों की अहमियत को भलीभांति जानते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें लंबे समय से उनकी मेहनत की राशि से वंचित रखा जा रहा है। मितानिनों का कहना था कि गांव-गांव तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में वे 24 घंटे तत्पर रहती हैं। चाहे टीकाकरण अभियान हो, गर्भवती महिलाओं की देखरेख या बच्चों को कुपोषण से बचाना, हर मोर्चे पर मितानिनें अग्रणी भूमिका निभाती हैं।

Adst

TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबरप्रोत्साहन राशि न मिलने से उनका आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य की प्राथमिक जिम्मेदारी उठाने वाली इन महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही भुगतान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान मितानिनों ने कहा कि बार-बार आश्वासन देने के बावजूद राशि का भुगतान न होना उनके साथ अन्याय है।

उधर, सीएमएचओ कार्यालय में अधिकारियों ने मितानिनों की मांगों को सुना और कहा कि जल्द ही राशि जारी करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। फिलहाल आंदोलनरत मितानिनों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक उनके मेहनताने का भुगतान नहीं होता, वे आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगी।

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • झारखंड
    • राजस्थान
    • ओडिशा

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company. 

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst