Griha Pravesh Tips: गृह प्रवेश में दूध का उफान, खुशहाली और समृद्धि की अनमोल कुंजी

Griha Pravesh Tips:  नए घर का निर्माण पूरा होने के बाद गृह प्रवेश का आयोजन परिवार के लिए एक बहुत ही शुभ और महत्वपूर्ण अवसर होता है। इसे मनाने का उद्देश्य घर की पवित्रता, शुद्धि और नए जीवन की शुरुआत में सुख-शांति सुनिश्चित करना है। इस दौरान कई धार्मिक रस्में और परंपराएं निभाई जाती हैं, जिनमें से ‘दूध उबालना’ की रस्म विशेष रूप से महत्वपूर्ण मानी जाती है।

ads

गृह प्रवेश में दूध उबालने की परंपरा का महत्व

हिंदू धर्म में दूध को पवित्रता, शुद्धता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। नए घर के रसोईघर में पहली बार दूध उबालना इस बात का संदेश होता है कि घर में खुशहाली और संपन्नता आएगी। मान्यता है कि दूध उबलते हुए बर्तन से बाहर उफान लेकर गिरता है, तो यह शुभ संकेत होता है कि घर में समृद्धि और खुशियाँ छलककर बाहर तक फैलेंगी।

ads

इस रस्म को निभाते समय खास ध्यान रखा जाता है कि दूध चूल्हे पर उफलकर नीचे गिरे। ज्यादातर जीवन में बर्तन से दूध का गिरना अशुभ माना जाता है, लेकिन गृह प्रवेश के समय इस घटना को शुभ और मंगलकारी माना जाता है। यह दर्शाता है कि घर का वातावरण सकारात्मक ऊर्जा से भर जाएगा और सभी मनोकामनाएँ पूर्ण होंगी।

दूध उबालने के पीछे की वैज्ञानिक और ज्योतिषीय मान्यताएँ

दूध में पवित्रता और जीवाणुरहित करने की क्षमता होती है, इसलिए इसका उपयोग नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए भी किया जाता है। जब दूध उबलता है, तो उससे निकलने वाली भाप घर के वातावरण को शुद्ध करती है और किसी भी प्रकार की नकारात्मकता या वास्तु दोष को दूर करती है। यह प्राकृतिक शुद्धिकरण घर के सभी सदस्यों के स्वास्थ्य और मानसिक शांति के लिए लाभकारी माना जाता है।

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास के अनुसार, दूध का संबंध चंद्रमा से है, जो शांति और सौम्यता का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि चूल्हा अग्नि तत्व है, जिसे मंगल का कारक माना जाता है। गृह प्रवेश के दौरान दूध का चूल्हे पर उफालकर गिरना मंगल और चंद्रमा के शुभ संगम का प्रतीक है, जो घर के लिए अत्यंत लाभकारी होता है। यह शुभ संयोग परिवार में सौभाग्य, सफलता और सकारात्मक ऊर्जा लाता है।

दूध उबालने की रस्म से जुड़ी अन्य मान्यताएँ

यह रस्म नए घर में सुख-शांति का प्रतीक है, जो घर में खुशहाली और भाईचारे को बढ़ावा देती है।दूध का गिरना इस बात का सूचक है कि घर के सदस्य एक-दूसरे से प्रेम और सहयोग बनाए रखें। कई परंपराओं में दूध उबालने के बाद उसमें हल्दी मिलाकर उसे घर के मुख्य द्वार पर छिड़कने का विधान भी है, जिससे घर की रक्षा होती है।

गृह प्रवेश के दौरान दूध उबालना न केवल एक धार्मिक अनुष्ठान है बल्कि यह खुशहाली, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का भी प्रतीक है। यह परंपरा हमें यह सिखाती है कि जैसे दूध उफान लेकर बर्तन से बाहर आता है, वैसे ही जीवन में भी समृद्धि और खुशियाँ छलकती हुई हमारे घर में आएं। इसलिए, नए घर में इस रस्म को निभाना शुभ माना जाता है और यह हर परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कुंजी साबित होती है।

Read More : Presidential Reference Case : संविधान पर हमें गर्व, CJI गवई ने नेपाल का दिया उदाहरण, प्रेसिडेंशियल रेफरेंस पर सुप्रीम कोर्ट में जोरदार बहस

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.