आरक्षक की पत्नी ने लगाई पुलिस कॉलोनी में फांसी

Balrampur Ramanujganj : बलरामपुर जिला मुख्यालय में पुलिस लाइन स्थित आवासीय कॉलोनी में पदस्थ आरक्षक संजीव भगत की पत्नी शालेन भगत (33 वर्ष) ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जिसके बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

ads

जानकारी अनुसार, शनिवार रात शालेन भगत भोजन के बाद अपनी डेढ़ वर्षीय बच्ची को लेकर अलग कमरे में सोने चली गईं। बच्ची को सर्दी-खांसी थी, इसलिए बिना पंखा चलाए वह बच्ची के साथ सो रही थीं ताकि पति को तकलीफ न हो। आरक्षक संजीव भगत दूसरे कमरे में सोए थे। तड़के लगभग 3:30 बजे बच्ची के रोने की आवाज सुनकर संजीव जब कमरे में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि शालेन फंदे से लटकी हुई हैं। यह देख उनके होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी।

ads

बताया जा रहा है कि शालेन भगत पिछले कुछ समय से महिलाओं संबंधी बीमारी से परेशान थीं और इलाज के लिए रविवार से छुट्टी भी ली थी। इलाज के लिए उन्हें उसी दिन बाहर जाना था, लेकिन इससे पहले ही यह दुखद घटना हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों की तह तक जाने का प्रयास किया जा रहा है।

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.