DSP पर लगे गंभीर आरोप : रेप और अश्लील वीडियो मामले में एफआईआर दर्ज

Ambikapur News : सरगुजा रेंज में पदस्थ एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पर गंभीर आरोप लगे हैं। बलरामपुर जिला मुख्यालय में डीएसपी के पद पर पदस्थ याकूब मेमन के खिलाफ राजधानी रायपुर की एक महिला ने रेप और अश्लील वीडियो बनाकर रखने की शिकायत दर्ज कराई है। महिला की शिकायत के बाद सरगुजा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर प्रकरण को आगे बढ़ाया है। मामला पुलिस विभाग और आमजन दोनों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी अनुसार, रायपुर निवासी पीड़िता ने आईजी सरगुजा से सीधे मुलाकात कर लिखित शिकायत सौंपी थी। महिला का आरोप है कि जब उक्त अधिकारी रायपुर के टिकरापारा थाना में टीआई के पद पर पदस्थ थे, तभी उनके साथ रेप की घटना हुई। इतना ही नहीं, महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि इस पुलिस अधिकारी ने उसके साथ अश्लील वीडियो फोन पर बनाकर रखा, जिसे दिखाकर लगातार डराने और दबाव बनाने की कोशिश की जाती रही। आईजी सरगुजा के निर्देश पर अंबिकापुर में जीरो में अपराध दर्ज कर केस को रायपुर स्थानांतरित कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की गई है। इस पूरे मामले से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि उच्च अधिकारियों की निगरानी में जांच आगे बढ़ेगी और मामले में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। फिलहाल आरोपों से घिरे डीएसपी याकूब मेमन बलरामपुर जिले में मुख्यालय पर पदस्थ हैं। उन पर लगे आरोपों की गंभीरता को देखते हुए विभागीय स्तर पर भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और अधिकारियों के आचरण पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़िता का कहना है कि उसे न्याय की उम्मीद है और वह चाहती है कि कानून के सामने सभी समान हों। उधर, पुलिस सूत्रों के अनुसार, रायपुर पुलिस जल्द ही इस मामले में विस्तृत जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी। यह मामला केवल एक एफआईआर तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सवाल भी खड़ा करता है कि कानून-व्यवस्था के प्रहरी कहे जाने वाले अधिकारी जब खुद आरोपों के घेरे में आएं तो व्यवस्था पर जनता का विश्वास कैसे कायम रहेगा।

Ambikapur News : सरगुजा रेंज में पदस्थ एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पर गंभीर आरोप लगे हैं। बलरामपुर जिला मुख्यालय में डीएसपी के पद पर पदस्थ याकूब मेमन के खिलाफ राजधानी रायपुर की एक महिला ने रेप और अश्लील वीडियो बनाकर रखने की शिकायत दर्ज कराई है। महिला की शिकायत के बाद सरगुजा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर प्रकरण को आगे बढ़ाया है। मामला पुलिस विभाग और आमजन दोनों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

ads

जानकारी अनुसार, रायपुर निवासी पीड़िता ने आईजी सरगुजा से सीधे मुलाकात कर लिखित शिकायत सौंपी थी। महिला का आरोप है कि जब उक्त अधिकारी रायपुर के टिकरापारा थाना में टीआई के पद पर पदस्थ थे, तभी उनके साथ रेप की घटना हुई। इतना ही नहीं, महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि इस पुलिस अधिकारी ने उसके साथ अश्लील वीडियो फोन पर बनाकर रखा, जिसे दिखाकर लगातार डराने और दबाव बनाने की कोशिश की जाती रही।

Adst

आईजी सरगुजा के निर्देश पर अंबिकापुर में जीरो में अपराध दर्ज कर केस को रायपुर स्थानांतरित कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की गई है।

इस पूरे मामले से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि उच्च अधिकारियों की निगरानी में जांच आगे बढ़ेगी और मामले में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। फिलहाल आरोपों से घिरे डीएसपी याकूब मेमन बलरामपुर जिले में मुख्यालय पर पदस्थ हैं। उन पर लगे आरोपों की गंभीरता को देखते हुए विभागीय स्तर पर भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

इस घटना ने एक बार फिर पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और अधिकारियों के आचरण पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़िता का कहना है कि उसे न्याय की उम्मीद है और वह चाहती है कि कानून के सामने सभी समान हों। उधर, पुलिस सूत्रों के अनुसार, रायपुर पुलिस जल्द ही इस मामले में विस्तृत जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी।

Adst

यह मामला केवल एक एफआईआर तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सवाल भी खड़ा करता है कि कानून-व्यवस्था के प्रहरी कहे जाने वाले अधिकारी जब खुद आरोपों के घेरे में आएं तो व्यवस्था पर जनता का विश्वास कैसे कायम रहेगा।

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • झारखंड
    • राजस्थान
    • ओडिशा

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company. 

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst