Rahul Gandhi voter data : राहुल गांधी ने उठाए वोटर डेटा में हेरफेर के सवाल, सचिन पायलट बोले – निर्वाचन आयोग दे जवाब

Rahul Gandhi voter data: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने आज एक बार फिर निर्वाचन आयोग पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने सबूतों के साथ यह दिखा दिया है कि कैसे तकनीक के माध्यम से मतदाता सूची से नाम हटाए जा रहे हैं और यह साजिश उन इलाकों में ज्यादा हो रही है जहां कांग्रेस की स्थिति मजबूत है।

ads

सचिन पायलट ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “आज राहुल गांधी ने प्रमाण के साथ दोबारा दिखाया कि कैसे तकनीक का उपयोग कर नाम काटे जा रहे हैं और जहां कांग्रेस की मजबूत स्थिति है उस बूथ को टारगेट किया जा रहा है। चुनाव आयोग कुछ नहीं कर रहा है। जो वोट की चोरी कर रहे हैं उसका संरक्षण निर्वाचन आयोग कर रहा है। ये बड़े खेद की बात है।”

Adst

राहुल गांधी ने पेश किए तकनीकी सबूत

राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में डेटा एनालिसिस और ग्राफिक्स के माध्यम से बताया कि किस तरह कुछ खास क्षेत्रों में एक खास पैटर्न के तहत मतदाता सूची से नाम हटाए जा रहे हैं। उनका आरोप है कि यह काम सत्तारूढ़ पार्टी के इशारे पर किया जा रहा है ताकि विपक्षी वोटरों को मतदान से रोका जा सके।

निर्वाचन आयोग की निष्क्रियता पर सवाल

सचिन पायलट ने आगे कहा, “हम चाहते हैं कि निर्वाचन आयोग जांच स्थापित करे। ताकि सच्चाई का पता चले और उसके लिए वो कार्रवाई करे। लेकिन वे सिर्फ चीज़ों को छुपाने का काम कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र के लिए एक गंभीर खतरा है और अगर चुनावी प्रक्रिया पर जनता का भरोसा कमजोर होता है, तो इसका असर पूरे देश पर पड़ेगा।

कांग्रेस की मांग: निष्पक्ष जांच और कार्रवाई

कांग्रेस पार्टी ने निर्वाचन आयोग से मांग की है कि वह इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। पार्टी का कहना है कि सिर्फ नाम काटने की प्रक्रिया पर रोक लगाना काफी नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में मौजूद रहे।

चुनाव से ठीक पहले उठे ये सवाल देश की चुनावी प्रणाली की पारदर्शिता पर एक बार फिर बहस छेड़ते हैं। जहां एक ओर कांग्रेस इसे लोकतंत्र की हत्या बता रही है, वहीं निर्वाचन आयोग की ओर से अब तक कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं आई है। ऐसे में यह देखना अहम होगा कि आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर राजनीतिक और कानूनी मोर्चे पर क्या developments होते हैं।

Read More: TS Singhdeo: अनुराग ठाकुर का बयान चिंताजनक’, सिंहदेव का तीखा पलटवार

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.