छत्तीसगढ़ की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं की मांग, “मानदेय बढ़ाओ, सम्मान दिलाओ”

Ambikapur News : छत्तीसगढ़ प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएँ एक बार फिर अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के दरवाज़े पर दस्तक दे रही हैं। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका संघ ने मुख्यमंत्री एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री को ज्ञापन भेजकर मध्यप्रदेश और हरियाणा की तर्ज पर मानदेय में बढ़ोतरी तथा अन्य सुविधाएँ तत्काल लागू करने की मांग उठाई है।

ads

संघ का कहना है कि पिछले कई वर्षों से बार-बार आंदोलन, धरना-प्रदर्शन और ज्ञापन देने के बावजूद न तो केंद्र और न ही राज्य सरकार ने उनकी समस्याओं पर गंभीरता से विचार किया। उल्टे कार्य का बोझ लगातार बढ़ता गया है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि आज उन्हें 6 घंटे के बजाय 10-12 घंटे तक काम करना पड़ता है। ऑनलाइन काम के लिए प्रशिक्षण और पर्याप्त संसाधन उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं, मोबाइल में लगातार नए-नए ऐप डाउनलोड करने के निर्देश आते हैं और नेटवर्क समस्या के कारण मानदेय कटौती भी हो रही है।

Adst

संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया तो संगठन चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

संघ की प्रमुख मांगें :

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं को शासकीय कर्मचारी घोषित किया जाए। जब तक यह संभव नहीं है, तब तक उन्हें सम्मानजनक न्यूनतम मानदेय दिया जाए।

मध्यप्रदेश और हरियाणा की तरह छत्तीसगढ़ में भी मानदेय व अन्य सुविधाओं की समान व्यवस्था की जाए तथा हर वर्ष मानदेय वृद्धि का नियम लागू किया जाए।

पोषण ट्रेकर एप से जुड़ी तकनीकी व नेटवर्क समस्याओं को मानदेय से न जोड़ा जाए और जल्द समाधान किया जाए।

कार्यकर्ताओं को सामाजिक सुरक्षा, ईपीएफ, पेंशन व अन्य भत्तों का लाभ मिले। रिटायरमेंट राशि 5 लाख रुपए निर्धारित की जाए और इसका भुगतान एक माह के भीतर हो।

प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं का कहना है कि उनके बिना पोषण अभियान और महिला-बाल विकास की योजनाएँ सफल नहीं हो सकतीं, लेकिन सरकार उन्हें नज़रअंदाज़ कर रही है। अब देखना यह होगा कि राज्य सरकार उनकी आवाज़ को कितनी जल्दी सुनती है।

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.