Operation ‘White Ball’: अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ तोड़ा युवराज सिंह का रिकॉर्ड, भारत ने 6 विकेट से जीता मुकाबला

Operation ‘White Ball’: दुबई क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार अर्धशतक लगाकर इतिहास रच दिया। अभिषेक ने मात्र 24 गेंदों पर अर्धशतक पूरा करते हुए पूर्व भारतीय दिग्गज युवराज सिंह का 13 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। युवराज ने 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ अहमदाबाद में 29 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था, जबकि अब यह रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हो गया है।

ads

अभिषेक शर्मा ने 39 गेंदों में 5 छक्के और 6 चौकों की मदद से 74 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिससे भारतीय टीम को 172 रन के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य को हासिल करने में बड़ी मदद मिली। उनकी इस शानदार पारी के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

Adst

इस मैच में शुभमन गिल ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अभिषेक के साथ पहले विकेट के लिए 9.5 ओवर में 105 रन जोड़े और भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई। गिल ने 28 गेंदों में 47 रन बनाए। भारत ने पाकिस्तान को 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर 174 रनों का लक्ष्य पूरा कर दिया और 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। टीम के अन्य योगदानकर्ताओं में तिलक वर्मा 30 रन और हार्दिक पांड्या नाबाद 7 रन पर रहे। वहीं, ऋषभ पंत 13 रन बनाकर आउट हुए।

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 171 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने शुरुआत में 2.3 ओवरों में 21 रन जोड़े। फखर जमान 9 गेंदों में 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद साहिबजादा फरहान ने सईम अयूब के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी निभाई। सईम ने 17 गेंदों में 21 रन बनाए। चौथे नंबर पर आए हुसैन तलत ने 11 गेंदों में 10 रन बनाए, जबकि फरहान ने 45 गेंदों में 58 रन की पारी खेली, जिसमें 3 छक्के और 5 चौके शामिल थे।

पाकिस्तान ने 115 रन के स्कोर पर अपना चौथा विकेट खो दिया था, लेकिन मोहम्मद नवाज और कप्तान सलमान आगा ने पांचवें विकेट के लिए 34 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूती दी। नवाज 18.3 ओवर में रन आउट हुए और उन्होंने 21 रन बनाए। सलमान आगा ने 17 रन की पारी खेली।

इस मैच में भारत की जीत का मुख्य श्रेय अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की निपुण बल्लेबाजी को जाता है, जिन्होंने दबाव में आकर टीम को जीत की राह पर लेकर गए। अभिषेक की तेजतर्रार पारी ने भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को एक बार फिर उत्साहित कर दिया है और यह साफ दिखाया कि भारत के पास आने वाले समय में भी विस्फोटक बल्लेबाजों की कोई कमी नहीं है।

एशिया कप 2025 के इस रोमांचक मुकाबले ने दर्शकों को बेहतरीन क्रिकेट का तड़का दिया और भारत-पाकिस्तान के बीच चल रही क्रिकेट की जंग को और दिलचस्प बना दिया।

Read More :IND vs PAK Match : ‘हिम्मत कैसे हुई…’ साहिबजादा फरहान के ‘गन सेलिब्रेशन’ पर बिफरीं सुप्रिया श्रीनेत, PM मोदी से किया सवाल

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.