Vaibhav Suryavanshi sixes record: भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी ने ऑस्ट्रेलिया में अंडर-19 क्रिकेट में एक बार फिर अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से सबका दिल जीत लिया है। ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ खेले गए दूसरे यूथ वनडे मैच में वैभव ने 70 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 6 छक्के और 5 चौके जड़े। इस पारी के दौरान वैभव ने यूथ वनडे क्रिकेट में छक्कों का नया रिकॉर्ड अपने नाम किया, जिससे उनकी प्रतिभा और काबिलियत एक बार फिर चमक उठी। ब्रिस्बेन में रिकॉर्ड पारी, टीम इंडिया ने बनाया 300 रन ब्रिस्बेन के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम की शुरुआत थोड़ी धीमी रही, जब कप्तान आयुष म्हात्रे शून्य पर आउट हो गए। लेकिन इसके बाद दूसरे ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने विहान मल्होत्रा के साथ मिलकर 117 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। वैभव की तेज तर्रार पारी से भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 300 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। हालांकि वैभव 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर कैच आउट हो गए और शतक से चूक गए, लेकिन उनकी पारी ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की कटी पतंग बना दी। वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा उन्मुक्त चंद का छक्कों का रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी ने यूथ वनडे क्रिकेट में अब तक कुल 41 छक्के लगा चुके हैं। यह आंकड़ा पूर्व भारतीय अंडर-19 कप्तान और वर्ल्ड चैंपियन उन्मुक्त चंद के 38 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ चुका है। केवल 10 पारियों में यह रिकॉर्ड बनाना वैभव की जबरदस्त बल्लेबाजी क्षमता का प्रमाण है।उनके कुल 540 रन में से लगभग 26 प्रतिशत रन उन्होंने सीधे बॉउंड्री के जरिये बनाये हैं। यूथ वनडे में वैभव का सबसे तेज शतक भी रिकॉर्ड में दर्ज है, जो उन्होंने मात्र 52 गेंदों में पूरा किया था। रणजी ट्रॉफी में सबसे युवा क्रिकेटर, आईपीएल में भी रचा इतिहास वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट की विभिन्न प्रतियोगिताओं में कई रिकॉर्ड्स बनाए हैं। वे रणजी ट्रॉफी में खेलने वाले सबसे युवा क्रिकेटर हैं, जब उन्होंने केवल 12 साल 284 दिनों की उम्र में डेब्यू किया था। इतना ही नहीं, आईपीएल के इतिहास में वे सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे और पहले भारतीय बल्लेबाज भी हैं। 28 अप्रैल 2025 को राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मात्र 35 गेंदों में शतक लगाया था। आईपीएल में उनसे तेज शतक केवल वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज क्रिस गेल ने लगाया था, जिन्होंने 30 गेंदों में शतक बनाया था। इंग्लैंड में भी साबित किया दम वैभव ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत से ही हर मंच पर धमाल मचाया है। इंग्लैंड में खेले गए 5 यूथ वनडे मैचों में उन्होंने 355 रन बनाए थे, जिससे यह साबित हो गया था कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी छाप छोड़ सकते हैं। भविष्य की क्रिकेटर उम्मीद वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी में आक्रामकता के साथ-साथ संयम भी दिखाई देता है, जो उन्हें युवा खिलाड़ियों में खास बनाता है। उनका बल्ला लगातार छक्के और चौकों की बरसात कर रहा है, और युवा क्रिकेट प्रेमियों के लिए वह एक प्रेरणा बन चुके हैं। भारतीय अंडर-19 टीम के लिए वैभव की उपलब्धियां बहुत अहम हैं क्योंकि वे टीम को बड़े स्कोर बनाने और विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाने में मदद कर रहे हैं। उनके खेल में निरंतर सुधार और रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन यह संकेत देते हैं कि भविष्य में वे भारतीय क्रिकेट के बड़े सितारे बन सकते हैं। Read More: Karnataka HC X petition: कर्नाटक हाईकोर्ट ने X (पूर्व ट्विटर) की याचिका खारिज की, केंद्र सरकार के आदेशों पर दी गई कड़ी प्रतिक्रिया














