कैरियर काउंसलिंग, डॉ. अनीमेश दूबे ने बच्चों को दिए NEET परीक्षा में सफलता के टिप्स

Pratappur News : अचीवर्स इंटरनेशनल स्कूल प्रतापपुर में अध्ययनरत बच्चों को मोटीवेट करने कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनीमेश दूबे थे । इन्होने विद्यार्थियों को मोटिवेट करते हुए NEET परीक्षा की तैयारी एवं सफलता प्राप्त करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ चिकित्सा विभाग से डा विनोद रवि सहित स्कूल के प्राचार्य, उप-प्राचार्य व शिक्षकगण भी उपस्थित थे।

ads

डा निमेश दूबे ने कहा कि मजबूत लक्ष्य, नियमित अध्ययन और सकारात्मक सोच किसी भी प्रतियोगी परीक्षा को पास करने की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों को रोज़ाना निश्चित समय पर पढ़ाई करने, सिलेबस को छोटे-छोटे भागों में बांटकर तैयारी करने तथा पुराने प्रश्न पत्रों का अभ्यास करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि NEET जैसी कठिन परीक्षा में सफलता के लिए निरंतरता और आत्मानुशासन बेहद जरूरी है।

Adst

उन्होंने विद्यार्थियों को यह भी समझाया कि लंबे समय तक पढ़ाई करने के बजाय स्मार्ट स्टडी और कॉन्सेप्ट को समझने पर ध्यान देना चाहिए। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य का ध्यान रखने, समय-समय पर विश्राम लेने और आत्मविश्वास बनाए रखने पर भी जोर दिया।

डॉ. दूबे ने कहा कि हर बच्चा अपने अंदर असीम संभावनाएं रखता है। बस आवश्यकता है सही दिशा, मेहनत और लगन की। अगर आप ठान लें तो कोई भी मंज़िल दूर नहीं। कर्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्राचार्य ने डॉ. दूबे का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से विद्यार्थियों को अपने भविष्य की दिशा तय करने में मदद मिलेगी। इस प्रेरणादायक सत्र में उपस्थित बच्चों ने भी संकल्प लिया कि वे नियमित अध्ययन कर अपने लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेंगे।

यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा और उत्साह से भरने वाला साबित हुआ और सभी ने डॉ. दूबे के विचारों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.