IND vs SL : एशिया कप 2025 के सुपर-4 राउंड में आज भारत और श्रीलंका के बीच अहम मुकाबला खेला जा रहा है। मैच में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी कर रही है और अपनी जीत की लय को बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरी है। फॉर्म में है टीम इंडिया टीम इंडिया ने सुपर-4 की शुरुआत शानदार तरीके से की थी। पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर भारतीय टीम ने धमाकेदार आगाज किया, इसके बाद बांग्लादेश को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम अभी तक टूर्नामेंट में अजेय रही है। टीम के बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों ही शानदार फॉर्म में हैं। शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन जैसे बल्लेबाज शानदार लय में नजर आ रहे हैं, वहीं कुलदीप यादव और अक्षर पटेल जैसे स्पिनर विपक्षी टीमों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। टीम इंडिया में दो बदलाव भारतीय टीम ने आज के मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे को आराम दिया गया है।उनकी जगह हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह को मौका दिया गया है।यह बदलाव टीम मैनेजमेंट द्वारा खिलाड़ियों को फाइनल से पहले तरोताजा रखने की रणनीति के तहत किया गया है। श्रीलंका जीत के साथ टूर्नामेंट को कहना चाहेगा अलविदा श्रीलंका की टीम के लिए यह मुकाबला सम्मान की लड़ाई बन गया है। सुपर-4 में अब तक खेले गए दोनों मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है।पहले मुकाबले में बांग्लादेश ने उसे हराया,जबकि दूसरे मैच में पाकिस्तान ने पूरी तरह से हावी होकर जीत दर्ज की।श्रीलंकाई बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों ही अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। ऐसे में आज के मुकाबले में वह जीत के साथ टूर्नामेंट से विदाई लेना चाहेगी। दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती। श्रीलंका: पथुम निशांका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, चरिथ असालंका (कप्तान), दासुन शनाका, कामिंदू मेंडिस, चमिका करुणारत्ने, वानिंदू हसरंगा, महीश तीक्ष्णा, दुशमंथा चमीरा और नुआन थुसारा। Read More : Sonam Wangchuk Arrest: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर पत्नी गीतांजलि का तीखा हमला: ‘बिना सुनवाई, अपराधी जैसा व्यवहार’
















