Sarkari Result: CSBC बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का रिजल्ट घोषित, जानें PET और दस्तावेज सत्यापन की अगली प्रक्रिया

Sarkari Result:  केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड (CSBC) ने बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम  को आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत बिहार पुलिस और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में 19,838 कांस्टेबल पदों पर भर्ती की जा रही है।  इतने उम्मीदवारों ने दी थी परीक्षा विज्ञापन संख्या 01/2025 के अंतर्गत इस भर्ती प्रक्रिया के लिए कुल 17,06,628 आवेदन प्राप्त हुए थे। आवेदन छंटनी के बाद 16,73,586 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए गए। इन परीक्षार्थियों में से 13,30,121 उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा में अनुचित साधनों के प्रयोग के चलते 71 उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित कर दिया गया।  कब हुई थी परीक्षा? लिखित परीक्षा को 6 चरणों में आयोजित किया गया था: तिथियां: 16, 20, 23, 27 और 30 जुलाई व 3 अगस्त 2025 परीक्षा केंद्र: बिहार के 38 जिलों में बनाए गए 627 परीक्षा केंद्रों पर लिखित परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद, अब परिणाम घोषित कर दिया गया है। अगला चरण: PET और दस्तावेज सत्यापन लिखित परीक्षा में सफल घोषित किए गए उम्मीदवारों को अब शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा। PET की संभावित तिथि: दिसंबर 2025 बोर्ड जल्द ही PET की तिथि, समय और स्थान से संबंधित सूचना अपनी वेबसाइट पर साझा करेगा। उम्मीदवारों को PET के दौरान अपनी शारीरिक क्षमताओं का प्रदर्शन करना होगा, जिसमें दौड़, ऊंची कूद, गोला फेंक आदि शामिल हैं। ऐसे करें रिजल्ट चेक csbc.bihar.gov.in पर जाएं “Bihar Police Constable Result 2025” लिंक पर क्लिक करें अपना रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंट लें बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 में लिखित परीक्षा के सफल परिणाम के साथ उम्मीदवार अब अंतिम चयन की ओर एक कदम और बढ़ गए हैं। PET और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में सफलता पाने के बाद ही उम्मीदवारों को अंतिम नियुक्ति मिलेगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे CSBC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और समय पर सभी जरूरी दस्तावेजों की तैयारी कर लें। Read More  : IND vs SL : श्रीलंका ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, टीम इंडिया में दो बड़े बदलाव

Sarkari Result:  केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड (CSBC) ने बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम  को आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं।

ads
Adst

इस भर्ती अभियान के तहत बिहार पुलिस और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में 19,838 कांस्टेबल पदों पर भर्ती की जा रही है।

Adst

 इतने उम्मीदवारों ने दी थी परीक्षा

विज्ञापन संख्या 01/2025 के अंतर्गत इस भर्ती प्रक्रिया के लिए कुल 17,06,628 आवेदन प्राप्त हुए थे। आवेदन छंटनी के बाद 16,73,586 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए गए।

  • इन परीक्षार्थियों में से 13,30,121 उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया।

  • परीक्षा में अनुचित साधनों के प्रयोग के चलते 71 उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित कर दिया गया।

 कब हुई थी परीक्षा?

लिखित परीक्षा को 6 चरणों में आयोजित किया गया था:

  • तिथियां: 16, 20, 23, 27 और 30 जुलाई व 3 अगस्त 2025

  • परीक्षा केंद्र: बिहार के 38 जिलों में बनाए गए 627 परीक्षा केंद्रों पर

लिखित परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद, अब परिणाम घोषित कर दिया गया है।

Adst

अगला चरण: PET और दस्तावेज सत्यापन

लिखित परीक्षा में सफल घोषित किए गए उम्मीदवारों को अब शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा।

  • PET की संभावित तिथि: दिसंबर 2025

  • बोर्ड जल्द ही PET की तिथि, समय और स्थान से संबंधित सूचना अपनी वेबसाइट पर साझा करेगा।

उम्मीदवारों को PET के दौरान अपनी शारीरिक क्षमताओं का प्रदर्शन करना होगा, जिसमें दौड़, ऊंची कूद, गोला फेंक आदि शामिल हैं।

ऐसे करें रिजल्ट चेक

  1. csbc.bihar.gov.in पर जाएं

  2. “Bihar Police Constable Result 2025” लिंक पर क्लिक करें

  3. अपना रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें

  4. रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंट लें

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 में लिखित परीक्षा के सफल परिणाम के साथ उम्मीदवार अब अंतिम चयन की ओर एक कदम और बढ़ गए हैं। PET और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में सफलता पाने के बाद ही उम्मीदवारों को अंतिम नियुक्ति मिलेगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे CSBC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और समय पर सभी जरूरी दस्तावेजों की तैयारी कर लें।

Read More  : IND vs SL : श्रीलंका ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, टीम इंडिया में दो बड़े बदलाव

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • झारखंड
    • राजस्थान
    • ओडिशा

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst