Amit Shah security lapse: बिहार दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में बड़ी चूक, प्रशासन पर उठे सवाल

Amit Shah security lapse: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर इन दिनों प्रदेश के दौरे पर हैं। इसी सिलसिले में शनिवार को जब वह पटना से समस्तीपुर के सरायरंजन स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए रवाना हो रहे थे, तभी उनकी सुरक्षा में एक गंभीर चूक सामने आई।

ads

सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्री का काफिला जैसे ही पटना एयरपोर्ट की ओर बढ़ रहा था, तभी अचानक एक अज्ञात फोर व्हीलर कार सुरक्षा घेरे में घुस आई। कार की मौजूदगी से सुरक्षा बलों में हड़कंप मच गया और मौके पर तैनात पुलिसकर्मी तुरंत हरकत में आ गए। उन्होंने शोर मचाकर उस वाहन को रोकने की कोशिश की और बाद में उसे सड़क किनारे हटवा दिया गया।

Adst

गौरतलब है कि देश के गृह मंत्री की सुरक्षा में ऐसी लापरवाही कई सवाल खड़े करती है। यह घटना उस वक्त हुई जब अमित शाह एक निजी होटल से एयरपोर्ट की ओर जा रहे थे और पूरे इलाके में हाई अलर्ट घोषित किया गया था। ऐसे में यह समझ से परे है कि सुरक्षा घेरे में एक अनजान वाहन कैसे प्रवेश कर सका।

इस घटना के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों पर सवाल उठने लगे हैं। यह चूक केवल एक लापरवाही नहीं, बल्कि देश के गृह मंत्री की जान को खतरे में डालने वाली गंभीर चूक मानी जा रही है। फिलहाल, पुलिस और खुफिया एजेंसियां इस घटना की जांच में जुट गई हैं कि आखिर यह गाड़ी वहां तक कैसे पहुंची और इसमें कौन लोग सवार थे।

समस्तीपुर में चुनावी रणनीति पर मंथन

इस बीच गृह मंत्री अमित शाह समस्तीपुर के सरायरंजन में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में वे आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगे। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, बूथ सशक्तिकरण और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देने के साथ-साथ फीडबैक भी लेंगे।

Adst

भाजपा इस दौरे को चुनावी अभियान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मान रही है। अमित शाह का यह दौरा संगठन को सक्रिय करने, कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने और मतदाताओं तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

हालांकि गृह मंत्री का काफिला सुरक्षित एयरपोर्ट पहुंच गया और कार्यक्रम तय समय पर जारी है, लेकिन इस सुरक्षा चूक ने बिहार पुलिस और प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आने वाले समय में इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए और सख्त सुरक्षा उपायों की आवश्यकता है।

Read More: Filter plant accident: वेल्डिंग मशीन फटने से वेल्डर गंभीर रूप से झुलसा

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.