संभाग स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता : सरगुजा 11 ने कर्मयोगी को 3-2 से हराया, तालपारा ने जामदोहर को पछाड़ा

Ambikapur News : अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में चल रही संभाग स्तरीय नॉकआउट कम लीग फुटबॉल प्रतियोगिता का शनिवार का दिन रोमांच और उत्साह से भरपूर रहा। दर्शकों को दो कड़े और शानदार मुकाबले देखने को मिले, जिनमें खिलाड़ियों के जज्बे और संघर्ष ने मैदान का माहौल गर्माए रखा। पहले मैच में सरगुजा 11 अंबिकापुर और फुटबॉल क्लब कर्मयोगी आमने-सामने थे। खेल की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने दमदार प्रदर्शन किया। प्रथम हाफ में दोनों ओर से एक-एक गोल कर स्कोर बराबरी पर रहा। लेकिन दूसरे हाफ में सरगुजा 11 ने बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए लगातार दो गोल दागे और बढ़त बना ली। अंतिम क्षणों में कर्मयोगी ने वापसी की कोशिश में एक और गोल जरूर किया, लेकिन समय की कमी के चलते वह बराबरी तक नहीं पहुंच सके। नतीजतन, सरगुजा 11 ने यह मुकाबला 3-2 से जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। दूसरे मैच में फुटबॉल क्लब जामदोहर और सूरज क्लब तालपारा के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। शुरुआती पलों में जामदोहर ने बढ़त बनाई, लेकिन तालपारा ने शानदार वापसी करते हुए प्रथम हाफ में लगातार दो गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया। दूसरे हाफ में भी तालपारा ने आक्रामक खेल जारी रखते हुए एक और गोल दागा और मुकाबला 3-1 से अपने नाम कर लिया। आज के मुकाबलों में निर्णायक की भूमिका दिनेश तिर्की, अंकुश अनुप्रास, आयुष, कमलेश, अखिलानंद और दीपक ने निभाई। आज के मैच के मुख्य अतिथि मां महामाया थोक फल विक्रेता के अध्यक्ष संतोष कुमार सोनकर, उपाध्यक्ष जितेंद्र अग्रहरि उर्फ जीतू भैया तथा कोषाध्यक्ष जय रोचलानी थे। कल पहला सेमीफाइनल होगा संभाग स्तरीय नॉकआउट कम लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर ली है कल दिनांक 28 सितंबर को जो प्रथम सेमीफाइनल ट्राइबल टाइगर क्लब अंबिकापुर विरुद्ध रेल्वे करंजी के मध्य खेला जाएगा 29 तारीख को दूसरा सेमीफाइनल सरगुजा 11 विरुद्ध फाइटर क्लब मेंड़्रा खुर्द के मत खेला जाएगा।

Ambikapur News : अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में चल रही संभाग स्तरीय नॉकआउट कम लीग फुटबॉल प्रतियोगिता का शनिवार का दिन रोमांच और उत्साह से भरपूर रहा। दर्शकों को दो कड़े और शानदार मुकाबले देखने को मिले, जिनमें खिलाड़ियों के जज्बे और संघर्ष ने मैदान का माहौल गर्माए रखा।

ads

पहले मैच में सरगुजा 11 अंबिकापुर और फुटबॉल क्लब कर्मयोगी आमने-सामने थे। खेल की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने दमदार प्रदर्शन किया। प्रथम हाफ में दोनों ओर से एक-एक गोल कर स्कोर बराबरी पर रहा। लेकिन दूसरे हाफ में सरगुजा 11 ने बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए लगातार दो गोल दागे और बढ़त बना ली। अंतिम क्षणों में कर्मयोगी ने वापसी की कोशिश में एक और गोल जरूर किया, लेकिन समय की कमी के चलते वह बराबरी तक नहीं पहुंच सके। नतीजतन, सरगुजा 11 ने यह मुकाबला 3-2 से जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।

Adst

दूसरे मैच में फुटबॉल क्लब जामदोहर और सूरज क्लब तालपारा के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। शुरुआती पलों में जामदोहर ने बढ़त बनाई, लेकिन तालपारा ने शानदार वापसी करते हुए प्रथम हाफ में लगातार दो गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया। दूसरे हाफ में भी तालपारा ने आक्रामक खेल जारी रखते हुए एक और गोल दागा और मुकाबला 3-1 से अपने नाम कर लिया। आज के मुकाबलों में निर्णायक की भूमिका दिनेश तिर्की, अंकुश अनुप्रास, आयुष, कमलेश, अखिलानंद और दीपक ने निभाई।

आज के मैच के मुख्य अतिथि मां महामाया थोक फल विक्रेता के अध्यक्ष संतोष कुमार सोनकर, उपाध्यक्ष जितेंद्र अग्रहरि उर्फ जीतू भैया तथा कोषाध्यक्ष जय रोचलानी थे।

कल पहला सेमीफाइनल होगा

संभाग स्तरीय नॉकआउट कम लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर ली है कल दिनांक 28 सितंबर को जो प्रथम सेमीफाइनल ट्राइबल टाइगर क्लब अंबिकापुर विरुद्ध रेल्वे करंजी के मध्य खेला जाएगा 29 तारीख को दूसरा सेमीफाइनल सरगुजा 11 विरुद्ध फाइटर क्लब मेंड़्रा खुर्द के मत खेला जाएगा।

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • झारखंड
    • राजस्थान
    • ओडिशा

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company. 

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst