हिंदी पखवाड़ा समापन एवं नवनिर्मित अतिथि गृह का उद्घाटन, जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ उत्सवमय आयोजन

Ambikapur News : भाषा केवल अभिव्यक्ति का माध्यम ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और पहचान का आधार भी है। इसी भावना के साथ जवाहर नवोदय विद्यालय, सरगुजा में हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि इसी अवसर पर विद्यालय के नवनिर्मित अतिथि गृह का शुभारंभ भी संपन्न हुआ।

ads

Adst

समारोह का उद्घाटन सरगुजा सांसद चिंतामणि महराज ने किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित सांसद ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में हिंदी भाषा और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन पर विशेष बल दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी में अभिव्यक्ति के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि हिंदी भाषा हमें अपनी जड़ों से जोड़ती है।

हिंदी पखवाड़ा के समापन अवसर पर निबंध लेखन, वाद-विवाद, कविता पाठ और भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को प्रमाण पत्र और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समारोह का संचालन हिंदी शिक्षक सुरेंद्र पाल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन उपप्राचार्य राजू दुबे ने प्रस्तुत किया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. शशि कुमार सिन्हा सहित विद्यालय परिवार के समस्त छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे और कार्यक्रम को उत्सवमय बना दिया।

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.