प्रतापपुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई – 42 नग शाल काष्ठ जब्त, बोलेरो चालक फरार

Pratappur News : वन परिक्षेत्र प्रतापपुर अंतर्गत वन क्षेत्र बंशीपुर में लकड़ी तस्करों के विरुद्ध एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग प्रतापपुर की टीम ने सोमवार को 42 नग शाल प्रजाति का काष्ठ चिरान जब्त किया है। इस संबंध में वन परिक्षेत्राधिकारी उत्तम मिश्रा ने बताया कि सोमवार को वन विभाग की टीम द्वारा प्रतापपुर परिक्षेत्र के वन क्षेत्र बंशीपुर में सक्रिय 25 से 30 हाथियों के दल की निगरानी की जा रही थी। इसी बीच देर रात करीब एक बजे मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम झींगादोहर के पण्डोपारा में एक महिंद्रा बोलेरो में कुछ लोग अवैध रूप से कटाई किया गया शाल प्रजाति का काष्ठ चिरान लोड कर परिवहन करने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही मुख्य वन संरक्षक दिलराज प्रभाकर सरगुजा वनवृत के मार्गदर्शन तथा वन मंडलाधिकारी पंकज कुमार कमल के निर्देश पर वन विभाग के रात्रि गश्ती दल एवं हाथी मित्र दल को मिलाकर एक टीम बनाई गई। रात करीब दो बजे मौके पर पहुंची टीम ने वहां खड़ी महिंद्रा बोलेरो क्रमांक सीजी 15 बी 2857 की घेराबंदी की और उसके चालक को नीचे उतरने को कहा। जिसके बाद चालक नीचे उतरकर वहां से भागने लगा। टीम ने उसका पीछा किया पर वह अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया। मौके पर खड़ी बोलेरो वाहन की तलाशी लेने पर उसमें अवैध रूप से लोड किया गया 19 नग शाल चिरान पाया गया। इसके उपरांत मंगलवार को फिर से आस पास के क्षेत्रों की पतासाजी की गई तो गन्ने एवं मक्का के खेतों में अवैध रूप से छुपाकर रखा गया 23 नग और भी काष्ठ का चिरान बरामद हुआ। टीम ने अवैध रूप से काटा गया कुल 42 नग शाल चिरान जब्त किया है। उक्त प्रकरण में वन अपराध दर्ज कर वन अधिनियम 1927 के प्रावधान अनुसार कार्रवाई करते हुए फरार बोलेरो चालक की भी तलाश की जा रही है। इस कार्रवाई में संस्कृति बार्ले उप वनमंडलाधिकारी प्रतापपुर, उत्तम मिश्रा वन परिक्षेत्राधिकारी प्रतापपुर, परिक्षेत्र सहायक सोनगरा, परिक्षेत्र सहायक बंशीपुर, परिसर रक्षक झींगादोहर, परिसर रक्षक सोनगरा, परिसर रक्षक सकलपुर तथा हाथी मित्र दल व वनकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Pratappur News : वन परिक्षेत्र प्रतापपुर अंतर्गत वन क्षेत्र बंशीपुर में लकड़ी तस्करों के विरुद्ध एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग प्रतापपुर की टीम ने सोमवार को 42 नग शाल प्रजाति का काष्ठ चिरान जब्त किया है।

ads
Adst

इस संबंध में वन परिक्षेत्राधिकारी उत्तम मिश्रा ने बताया कि सोमवार को वन विभाग की टीम द्वारा प्रतापपुर परिक्षेत्र के वन क्षेत्र बंशीपुर में सक्रिय 25 से 30 हाथियों के दल की निगरानी की जा रही थी। इसी बीच देर रात करीब एक बजे मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम झींगादोहर के पण्डोपारा में एक महिंद्रा बोलेरो में कुछ लोग अवैध रूप से कटाई किया गया शाल प्रजाति का काष्ठ चिरान लोड कर परिवहन करने की फिराक में हैं।

Adst

TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबर

सूचना मिलते ही मुख्य वन संरक्षक दिलराज प्रभाकर सरगुजा वनवृत के मार्गदर्शन तथा वन मंडलाधिकारी पंकज कुमार कमल के निर्देश पर वन विभाग के रात्रि गश्ती दल एवं हाथी मित्र दल को मिलाकर एक टीम बनाई गई। रात करीब दो बजे मौके पर पहुंची टीम ने वहां खड़ी महिंद्रा बोलेरो क्रमांक सीजी 15 बी 2857 की घेराबंदी की और उसके चालक को नीचे उतरने को कहा। जिसके बाद चालक नीचे उतरकर वहां से भागने लगा। टीम ने उसका पीछा किया पर वह अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया।

मौके पर खड़ी बोलेरो वाहन की तलाशी लेने पर उसमें अवैध रूप से लोड किया गया 19 नग शाल चिरान पाया गया। इसके उपरांत मंगलवार को फिर से आस पास के क्षेत्रों की पतासाजी की गई तो गन्ने एवं मक्का के खेतों में अवैध रूप से छुपाकर रखा गया 23 नग और भी काष्ठ का चिरान बरामद हुआ। टीम ने अवैध रूप से काटा गया कुल 42 नग शाल चिरान जब्त किया है। उक्त प्रकरण में वन अपराध दर्ज कर वन अधिनियम 1927 के प्रावधान अनुसार कार्रवाई करते हुए फरार बोलेरो चालक की भी तलाश की जा रही है।

Adst

इस कार्रवाई में संस्कृति बार्ले उप वनमंडलाधिकारी प्रतापपुर, उत्तम मिश्रा वन परिक्षेत्राधिकारी प्रतापपुर, परिक्षेत्र सहायक सोनगरा, परिक्षेत्र सहायक बंशीपुर, परिसर रक्षक झींगादोहर, परिसर रक्षक सोनगरा, परिसर रक्षक सकलपुर तथा हाथी मित्र दल व वनकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • झारखंड
    • राजस्थान
    • ओडिशा

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst