Vedant Trivedi:ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय अंडर-19 टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। यूथ वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप के बाद अब भारत ने पहला यूथ टेस्ट भी जीत की ओर मोड़ दिया है। इस जीत की नींव जिस बल्लेबाज ने सबसे मजबूत रखी है, उसका नाम है वेदांत त्रिवेदी (Vedant Trivedi)। वैभव सूर्यवंशी के तूफानी शतक ने जरूर सुर्खियां बटोरीं, लेकिन असली हीरो वेदांत रहे, जिन्होंने उनसे भी ज्यादा रन बनाए और टीम की पहली पारी में सबसे बड़ा योगदान दिया।
वेदांत त्रिवेदी का कमाल का शतक
ब्रिस्बेन में खेले जा रहे पहले यूथ टेस्ट के दूसरे दिन वेदांत त्रिवेदी ने 192 गेंदों में 140 रनों की लाजवाब पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 19 चौके लगाए और एक छोर संभालते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। वैभव सूर्यवंशी के साथ उन्होंने शतकीय साझेदारी भी की।
वेदांत का यह टेस्ट शतक इसलिए भी खास है क्योंकि ये उनका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा यूथ टेस्ट शतक है। इससे पहले उन्होंने 2024 में चेन्नई में खेले गए यूथ टेस्ट में भी शतक लगाया था। वे 100 गेंदों से कम में दो यूथ टेस्ट शतक लगाने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं।
कौन हैं वेदांत त्रिवेदी?
वेदांत त्रिवेदी गुजरात की जूनियर क्रिकेट सर्किट में लंबे समय से रनों का अंबार लगा रहे हैं। वह न सिर्फ रन बनाते हैं बल्कि मौके आने पर विकेट भी निकालते हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले वे घरेलू टूर्नामेंटों में भी शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं।
यूथ वनडे सीरीज में भी किया था धमाल
सितंबर 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यूथ वनडे सीरीज में भी वेदांत त्रिवेदी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था:
उन्होंने सीरीज में 86.5 की औसत से 173 रन बनाए और टीम को 3-0 से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।वेदांत त्रिवेदी ने यह साबित कर दिया है कि वह भविष्य के लिए एक भरोसेमंद और दमदार बल्लेबाज हैं। चाहे वनडे हो या टेस्ट फॉर्मेट, उनकी बल्लेबाजी में संतुलन, धैर्य और आक्रामकता का बेहतरीन मेल नजर आता है। ऑस्ट्रेलिया की सरज़मीं पर उनकी यह दूसरी सेंचुरी भारतीय क्रिकेट का भविष्य उज्ज्वल करने वाली है। अब देखना होगा कि वे आने वाले महीनों में किस तरह से भारतीय अंडर-19 टीम के लिए और उपलब्धियां जोड़ते हैं।
Read More : Karnataka politics 2025: कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन की सुगबुगाहट, डीके शिवकुमार को CM बनाने की मांग तेज